विश्व सेवा संघ दैनिक समाचार पत्र- संवाददाता

जय प्रकाश त्रिपाठी

इटवा विकास क्षेत्र में विशेष संचारी रोग नियंत्रण यह अभियान 1 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा। इसके तहत आशा कार्यकर्ता 11 जुलाई से घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों के बारे में जागरूक कर रही हैं।

बुधवार को नगर पंचायत के सुभाष नगर मुहल्ला सिरसिया, अमौना, भगौसा और ग्राम पंचायत पिपरा मुर्गिहवा, पकड़ी में अभियान चलाया गया। सीएचओ आरती कुमारी के नेतृत्व में आशा , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगनी शीला, शांति, जुगनू, कलावती और विजय लक्ष्मी ने लोगों से मुलाकात की।

आशा कार्यकर्ताओं ने डेंगू, फाइलेरिया, मलेरिया, दिमागी बुखार, क्षय रोग और कुष्ठ रोग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने इन बीमारियों के लक्षण बताए और इनसे बचाव के उपाय भी समझाए। साथ ही संभावित रोगियों की पहचान कर उन्हें उपचार के लिए प्रेरित किया।

आशा बहू एवं आंगनबाड़ी बहन लोगों को स्वस्थ रहने के घरेलू उपाय भी बताएं जैसे भोज पदार्थ को खाने से पहले अपने हाथ को साबुन से अच्छी तरीके से धोना चाहिए पानी को उबालकर पीने से लाभ के बारे में बताया साथ ही हरी साग सब्जियों के सेवन से होने वाले लाभ के बारे में बताया।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *