शोहरतगढ़ /शोहरतगढ़़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लुचुईयां के टोला नरौड़ा गांव में ननिहाल आया हुआ बच्चा बृहस्पतिवार को गायब हो गया था जिसकी लाश शुक्रवार को पोखरे में मिला। छः वर्षीय मासूम का नाम पीयूष पुत्र रिंकू शर्मा है और वह सिद्धार्थ नगर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मधुकरपुर का रहने वाला था। वह अपने ननिहाल आया हुआ था। वह नरौड़ा निवासी छेदी शर्मा का मासूम पोता था जो बृहस्पतिवार को शाम पांच बजे से घर से गायब हो गया था। स्वजन व गांव के लोगों ने आस-पास के गांव व क्षेत्र में खोजबीन किए, लेकिन पूरी रात पीयूष नहीं मिला। शुक्रवार सुबह दोबारा खोजबीन के दौरान गांव के उत्तर स्थित पोखरे में उसका शव मिला।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *