इटवा सिद्धार्थ नगर। विश्व सेवा संघ संवाददाता

इटवा सिद्धार्थनगर। स्थानीय तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं रिश्वतखोरी को लेकर इन दिनों तहसील इटवा बहुचर्चित हो चुका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुबह 11:00 बजे से 12:00 बजे तक में संगठन पूर्वांचल विकास मंच एवं भारतीय किसान यूनियन टिकैत के तत्वाधान में भ्रष्टाचार मुक्ति के लिये इटवा तहसील प्रांगण में सुंदरकांड पाठ 01 घंटे के लिए प्रस्तावित था जिस पर इटवा तहसील प्रशासन द्वारा तहसील प्रांगण में कार्यक्रम को न किये जाने के लिए बलपूर्वक प्रयास किया गया और कार्यक्रम में होने वाले पूजा पाठ सामग्री जनरेटर, साउंड सिस्टम को जबरदस्ती अपने कब्जे में ले लिया और तहसील प्रांगण इटवा में सुंदरकांड का पाठ किये जाने से मना कर दिया। जिस पर संगठन के लोगों ने सुंदरकांड पाठ किए जाने को इच्छा प्रबल कर पूर्वांचल विकास मंच कार्यालय पर भ्रष्टाचार से मुक्ति और अधिकारियों व समाज के बुद्धिजीवी वर्ग को सद्बुद्धि प्रदान करने के उद्देश्य से एक घंटा 20 मिनट सुंदरकांड का पाठ शांतिपूर्ण तरीके से किया। पूर्वांचल विकास मंच के अध्यक्ष नंदलाल सोनी ने कहा कि यह अनूठा एक आध्यात्मिक प्रयास है। ये निश्चित रूप से राष्ट्रहित,जनहित एवं सकारात्मक ऊर्जा और सामूहिक चेतना को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है। जिससे सभी के बुद्धि में सकारात्मक विचार उत्पन्न होंगे। इसी क्रम में भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाने वाले भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि यह अनुष्ठान इसलिए किया जा रहा है कि लोगों में सद्भावना आये भ्रष्टाचार पर लगाम लगे रिश्वतखोरी दूर हो, इसके लिए यह कार्यक्रम किया गया है। इस अवसर पर जयप्रकाश त्रिपाठी, सुनील श्रीवास्तव, मसीहुद्दीन चौधरी, निसार अहमद खां , अबरार चौधरी, विनोद मिश्रा, अभिषेक श्रीवास्तव, सुनील वर्मा, शाबान, राजन जायसवाल, अभिषेक जायसवाल, रामकिशोर सिंह, विकास मिश्रा, मुनीफ खान, शैलेंद्र त्रिपाठी, उमेश चंद्र निषाद, मेहीलाल विश्वकर्मा, महबूब अली, ईश्वरदीन, आदि लोग सुंदरकांड पाठ में उपस्थित रहें।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *