सिद्धार्थनगर जिले के इटवा थाना अंतर्गत बदलिया गांव स्थित फागु बाबा की मजार पर हर बृहस्पतिवार को लगने वाला साप्ताहिक मेला इस बार प्रशासनिक रोक के चलते नहीं लगा। यह मेला क्षेत्रीय लोगों के बीच काफी चर्चित रहा है, लेकिन इस बार हालात बदले नज़र आए।

हिन्दू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी एवं पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने प्रशासन को पत्र लिखकर मांग की थी कि यह स्थान “दरगाह” नहीं बल्कि फागु प्रसाद नामक व्यक्ति की समाधि है। उन्होंने यह भी बताया कि वे और उनके सहयोगी वहां हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं।

पूर्व विधायक ने प्रशासन को पत्र में यह भी लिखा कि इस स्थान पर अंधविश्वास के नाम पर झाड़-फूंक और पैसे की वसूली होती है, जो लोगों को भ्रमित करता है।

प्रशासन ने शिकायत को संज्ञान में लेते हुए मेले पर रोक लगाई और कार्यवाही की। पूर्व विधायक सहित स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *