भारत बना दुनिया की चौथी आर्थिक महाशक्ति – राघवेन्द्र प्रताप सिंह

(विश्व सेवा संघ संवाददाता जयप्रकाश त्रिपाठी)

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर – तहसील क्षेत्र के ग्राम फत्तेपर में शनिवार को भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने लोगों को 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दिलाया और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के 11 वर्षों में भारत दुनिया की चौथी आर्थिक महाशक्ति बन गया है। उन्होंने बताया कि यह पहली सरकार है जिसने देश के हर क्षेत्र का समान विकास किया। सरकार ने गरीब, दलित, शोषित, वंचित और महिलाओं को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा है। उन्होंने बताया कि पहले परिवारवादी सरकारें सिर्फ अपने परिवार का विकास करती थीं। मोदी सरकार में सभी वर्गों का बिना भेदभाव विकास हुआ है। वही भारत सैन्य क्षमता में भी वैश्विक महाशक्ति बना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन कर रहे मण्डल अध्यक्ष अमरेंद्र त्रिपाठी ने आए हुए भाजपा कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। इस दौरान लवकुश ओझा,चंद्र प्रकाश उर्फ चंदू चौधरी,धर्मराज वर्मा, मधुसूदन अग्रहरि,अमरेंद्र उर्फ दीपू त्रिपाठी,दिलीप उर्फ छोटे पाण्डेय, राजन अग्रहरि, जवाहिर चौरसिया, वासुदेवधर दुबे,अजय अग्रहरि,मनोज निषाद,अभिषेक युवराज,प्रेम पाण्डेय,धर्मेश पाण्डेय, राजकुमार अग्रहरि,रोहित सोनी, दरोगा दुबे, बुधई, अजय गौतम आदि मौजूद रहे

By Abhay Pandey

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *