विश्व सेवा संघ, न्यूज टीम
निघासन खीरी – कोतवाली निघासन क्षेत्र की ग्राम मिर्जागंज में 13 वर्षीय बच्चा लापता हो गया। ग्राम मिर्जागंज निवासी नजीउल्ला खाँ ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा मिराज 10 जून को सुबह करीब 9 बजे खेत पर गया था मगर वह घर वापस नहीं आया।

परिवार ने बच्चे की काफी तलाश की। रिश्तेदारों से भी पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। कोतवाली निघासन एसएचओ के द्वारा पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस बच्चे की तलाश कर रही है।

एसएचओ ने लापता बच्चे की फोटो जारी कर लोगों से अपील की है कि अगर कोई उसे देखे तो नजदीकी थाने में सूचना दे।

नजीउल्ला खाँ ने बताया कि काफी खोजबीन करने पर उसका कोई पता नहीं चला है|

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *