IMG 20241008 WA0058

ढेबरुआ थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बढ़नी का मामला

विश्व सेवा संघ संवाददाता

बढ़नी- ढेबरुआ थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बढ़नी वार्ड नंबर 3 लोहिया नगर में एक बालिका की खेलते समय हुये हादसे में मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। जिससे लोग अचंभित हैं। और परिवार में मातम पसरा हुआ है।सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार 8 वर्षीय वैष्णवी पुत्री विजय कुमार जो घर के दरवाजे पर लगे पर्दे के साथ गले में डालकर खेल खेल में झूला झूल रही थी, तभी अचानक गले में कसाव के कारण गिरकर चोटहिल हो गई थी। परिवार वालों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी ले गये थे ।जिसे डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।उक्त संबंध में महिला डॉक्टर निवेदिता यादव का कहना है की परिवार वाले लड़की को लेकर आए थे। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *