IMG 20250604 WA0077

पं० बाबूराम शुक्ल इंटर कालेज तुलसियापुर प्रांगण में विनय वर्मा ने किया शिलान्यास

₹17.50 लाख से विधायक निधि से होगा बरामदा निर्माण कार्य

विश्व सेवा संघ संवाद सूत्र

तुलसियापुर/ बढ़नी- विकास खण्ड बढ़नी के तुलसियापुर चौराहे पर स्थित पं0 बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इन्टर कालेज के प्रांगण में बुधवार को मेधावी छात्र-छात्राओं को क्षेत्रीय विधायक विनय वर्मा एवं उनकी पत्नी श्रीमती बबिता वर्मा ने सम्मानित किया। इस दौरान विधायक ने अपनी पत्नी एवं ब्लाक प्रमुख पचपेड़वा ने विधायक निधि से बनने वाले बरामदा कार्य का भूमि-पूजन व शिलान्यास भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वह हमेशा प्रयासरत रहते हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क समेत सभी बुनियादी सुविधाओं के लिए वह मेहनत कर रहते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय के विकास के लिए जितना भी प्रयास होगा, मैं करुंगा। विद्यालय में अभी 17 लाख 50 हजार रुपए की लागत से विधायक निधि से बरामदा निर्माण कार्य होना है। पचपेड़वा ब्लाक प्रमुख मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि शोहरतगढ़ विधायक हमेशा ईमानदारी से क्षेत्र की जनता की भलाई के लिए अधिकारियों से लड़ते रहते हैं। इस दौरान प्रबन्धक अनुपम शुक्ल, प्रधानाचार्य रवि शुक्ल, प्रदीप कमलापुरी, रामदास मौर्य, मयंक शुक्ल, अजय वरुण, विनय शुक्ल, विजय पाठक, जगदम्बा चौबे, आशाराम, धन्नजय पाठक, मनोज गुप्ता, विजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *