IMG 20250604 WA0082

ढेबरुआ पुलिस ने भारत नेपाल सीमा पर तस्करी रोकथाम अभियान के तहत छह बोरी पशुपति जिंक उर्वरक किया बरामद
विश्व सेवा संघ संवाद सूत्र
बढ़नी- पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ सुजीत राय के कुशल पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक ढेबरूआ गौरव सिंह के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध व नेपाल बार्डर से हो रही तस्करी की रोकथाम के दृष्टिगत चलाये जा रहे अभियान के तहत बुधवार को थाना ढेबरुआ पुलिस द्वारा 06 बोरी पशुपति जिंक उर्वरक ग्राम मढनी रोड़ इन्डो नेपाल बार्डर से बरामद किया गया। इस दौरान धारा 11 कस्टम एक्ट के तहत अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु कस्टम कार्यालय बढ़नी भेजा गया। वहीं बरामद करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अनिरुद्ध सिंह, मुख्य आरक्षी अदनान शेख व मुख्य आरक्षी धीरेन्द्र प्रताप सिंह मौजूद रहें।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *