photo slideshow1 2 1749011093 2

विश्व सेवा संघ, न्यूज टीम

IPL 2025 का ऐतिहासिक समापन हुआ। 17 सीजन से ट्रॉफी नहीं जीत सकी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को फाइनल हराकर पहला खिताब जीता। 73 दिन चले टूर्नामेंट में 74 मैच खेले गए, जिनमें 30 टॉप मोमेंट्स देखने को मिले।

फाइनल जीतने के बाद विराट कोहली की आंखों से आंसू निकल आए। वे पत्नी अनुष्का शर्मा को गले लगाकर रोए। RCB के पूर्व खिलाड़ी एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल के साथ कोहली ने जीत सेलिब्रेट की। 14 साल के वैभव सूर्यवंशी IPL के यंगेस्ट प्लेयर बने। उन्होंने करियर की पहली ही गेंद पर छक्का लगा दिया। वहीं रियान पराग ने लगातार 6 छक्के लगाए।

RCB की जीत के 5 फोटोज…

IMG 20250604 WA0022
पंजाब की पारी के आखिरी ओवर में जीत से पहले विराट कोहली ग्राउंड पर बैठकर रोने लगे।
IMG 20250604 WA0008
विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ जीत सेलिब्रेट करते हुए।
IMG 20250604 WA0012
ट्रॉफी के साथ RCB के कप्तान रजत पाटीदार और पूरी टीम।
IMG 20250604 WA0029
पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर से विराट कोहली गले मिले।
IMG 20250604 WA0024
RCB के पूर्व खिलाड़ी और दोस्त एबी डिविलियर्स विराट से मिलने आए।

अब देखिए IPL 2025 के यादगार मोमेंट्स…

1. ओपनिंग सेरेमनी में शाहरुख संग विराट-रिंकू का डांस

IMG 20250604 WA0021
IPL ओपनिंग सेरेमनी में शाहरुख खान, विराट कोहली और रिंकू सिंह ने डांस किया।

2. IPL के लगातार 18 सीजन खेलने पर कोहली-रोहित को मोमेंटो मिला

IMG 20250604 WA0025
BCCI अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने विराट कोहली और रोहित शर्मा को ‘IPL 18’ लिखा हुआ मोमेंटो देकर सम्मानित किया। विराट और रोहित ने IPL के सभी 18 सीजन खेले हैं। धोनी को भी यह मोमेंटो दिया गया।

3. मैच-1: RCB vs KKR मैदान में दर्शक घुसा, कोहली के पैर छुए

IMG 20250604 WA0018
मैच में विराट कोहली ने चौका लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की। इस दौरान मैदान में एक फैन घुस आया और कोहली के पैर छुए।

4. मैच-3, CSK vs MI धोनी ने महज 0.12 सेकेंड में स्टंपिंग की

IMG 20250604 WA0019
धोनी ने 0.12 सेकेंड में सूर्या को स्टंपिंग कर दिया। नूर अहमद की गूगली बॉल को सूर्या मिस कर गए, उनका पैर कुछ ही पल के लिए बाहर निकला, इतने में धोनी ने गिल्लियां उड़ा दीं।

5. मैच-6, RR vs KKR: दर्शक ने रियान को पहले गले लगाया, फिर पैर छुए

IMG 20250604 WA0030
मैच में बॉलिंग कर रहे रियान पराग को फैन ने पहले गले लगाया, फिर पैर भी छुए। बाद में सिक्योरिटी गार्ड मैदान पर आए और दर्शक को मैदान से बाहर किया।

6. मैच-11, RR vs CSK: लाइट शो में सैमसन और शेन वॉर्न की जर्सी दिखी

IMG 20250604 WA0010
मिड इनिंग ब्रेक के समय गुवाहाटी स्टेडियम में लेजर लाइट शो हुआ। शो में संजू सैमसन की जर्सी बनाई गई। बाद में RR को एकमात्र टाइटल दिलाने वाले कप्तान शेन वॉर्न की भी जर्सी बनाई गई।

7. मैच-24, RCB vs DC: राहुल ने बैट गाड़कर जीत सेलिब्रेट की

IMG 20250604 WA0015
बेंगलुरु-दिल्ली मैच में केएल राहुल ने सिक्स लगाकर जीत दिलाने के बाद ग्राउंड में बैट गाड़कर सेलिब्रेशन किया। यहां उन्होंने इशारा किया कि यह मेरा मैदान है।

8. मैच-27, SRH vs PBKS: अभिषेक ने सेंचुरी ऑरेंज आर्मी को डेडिकेट की

IMG 20250604 WA0013
अभिषेक ने 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर युजवेंद्र चहल के खिलाफ सिंगल लिया और शतक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने अपनी जेब से एक कागज निकाला, जिस पर लिखा हुआ था ‘दिस इज फॉर ऑरेंज आर्मी’। ‘ऑरेंज आर्मी’ सनराइजर्स हैदराबाद का फैनबेस हैं।

9. मैच-37, PBKS vs RCB: कोहली-श्रेयस आपस में भिड़े

IMG 20250604 WA0020
सीजन के 37वें मैच में बेंगलुरु ने पंजाब को 7 विकेट से हरा दिया। इसके बाद कोहली जश्न मनाकर श्रेयस को उकसा रहे थे, लेकिन श्रेयस अय्यर थोड़े नाराज दिखे और आखिरी में गुस्से में उनका साथ छोड़ा।

10. मैच-41, SRH vs MI: ईशान किशन बिना अपील के ही पवेलियन लौट गए

IMG 20250604 WA0016
हैदराबाद-मुंबई के मैच में ईशान किशन बिना अपील के ही पवेलियन लौट गए। दीपक चाहर की गेंद लेग स्टंप के बाहर थी। ईशान किशन उसे खेलने से चूक गए। गेंद सीधे विकेटकीपर के हाथ में गई। किसी ने भी आउट की अपील नहीं की। फिर भी ईशान किशन वापस जाने लगे। बाद में हार्दिक पंड्या, ईशान किशन के पास गए। उन्होंने अपने दोस्त को शाबासी दी। उन्होंने उसके सिर पर हाथ रखा। स्निकोमीटर रिप्ले में पता चला कि गेंद ईशान किशन के बल्ले या शरीर के किसी भी भाग से नहीं लगी थी। असल में, वह गेंद वाइड थी। इसके बावजूद ईशान पवेलियन चले गए।

11. मैच-47, RR vs GT: वैभव शतक लगाने वाले यंगेस्ट टी-20 बैटर

IMG 20250604 WA0023
वैभव IPL में फिफ्टी लगाने वाले सबसे कम उम्र के प्लेयर बने। उन्होंने 20 मई को CSK के खिलाफ 14 साल और 32 दिन के उम्र में अर्धशतक लगाया। उनके नाम IPL का दूसरा सबसे तेज शतक भी रहा। 28 अप्रैल को GT के खिलाफ उन्होंने मात्र 35 बॉल शतक लगाया था। वैभव ने लखनऊ के खिलाफ अपने करियर की पहली ही गेंद पर छक्का भी लगाया।

12. मैच-49, CSK vs PBKS: चहल ने मीम पोजिशन देकर हैट्रिक सेलिब्रेट की

IMG 20250604 WA0017
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हैट्रिक लेने के बाद युजवेंद्र चहल ने अपने मीम पोजिशन देकर सेलिब्रेशन किया।

13. मैच-50, RR vs MI: जुरेल ने 79 मीटर का छक्का लगाया, बॉल गुम हुई

IMG 20250604 WA0014
राजस्थान की पारी के 9वें ओवर में ध्रुव जुरेल ने कर्ण शर्मा की बॉल पर 79 मीटर का छक्का लगाया। जो बाउंड्री के बाहर फोटोग्राफर्स के बीच चली गई। बॉल नहीं मिलने के कारण खेल थोड़ी देर के लिए रोकना पड़ा।

14. मैच-51, GT vs SRH: शुभमन ने अंपायर से बहस की

IMG 20250604 WA0009
कप्तान शुभमन गिल ने DRS फैसले से नाखुश होकर अंपायर से बहस कर ली। प्रसिद्ध कृष्णा ने यॉर्कर फेंकी। गेंद अभिषेक शर्मा के पैड्स पर लगी, गुजरात ने LBW की अपील की, लेकिन अंपायर ने नॉटआउट कहा। शुभमन ने बहस की, लेकिन फैसला नहीं बदला।

15. मैच-52, RCB vs CSK: कैच के दौरान जडेजा-पथिराना आपस में टकराए

IMG 20250604 WA0011
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के जैकब बेथेल ने हवा में शॉट खेला। गेंद टॉप एज लगी और शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ चली गई। रवींद्र जडेजा के लिए यह आसान कैच था। वह कैच लेने के लिए भागे और गेंद को लपक भी लिया। डीप बैकवर्ड पॉइंट से मथीशा पथिराना भी भागते हुए आ रहे थे। जैसे ही जडेजा ने कैच लिया, पथिराना उनसे टकरा गए।

16. मैच-53, KKR vs RR: रियान ने लगातार 6 सिक्स लगाए

IMG 20250604 WA0001
रियान पराग ने मोईन अली के ओवर में लगातार 5 छक्के मारे। इसके बाद बॉलिंग करने आए वरुण चक्रवर्ती की बॉल पर सिक्स लगाकर रियान ने 6 बॉल पर 6 सिक्स पूरे कर लिए।

17. PBKS vs DC: भारत-पाक तनाव के बीच मैच रोका गया

VSS
धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में 8 मई को पंजाब-दिल्ली का मैच हो रहा था। 10.1 ओवर का खेल हो चुका था, तभी सुरक्षा कारणों से मैच रद्द कर दिया गया और स्टेडियम में ब्लैकआउट किया गया।
IMG 20250604 WA0005
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम स्पेशल वंदे भारत ट्रेन से नई दिल्ली पहुंची। इस ट्रेन से करीब 300 लोग यात्रा कर रहे थे। इनमें खिलाड़ी, तकनीकी टीम, मीडिया कर्मी और आयोजन से जुड़ा स्टाफ शामिल रहा।

एक हफ्ते बाद IPL दोबारा शुरू हुआ

18. मैच 57, KKR vs CSK: ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में राष्ट्रगान हुआ

IMG 20250604 WA0003
18 मई को चेन्नई-कोलकाता IPL मैच के दौरान ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में राष्ट्रगान हुआ था।

19. मैच-58, RCB vs KKRछ कोहली को ट्रिब्यूट देने फैंस 18 नंबर की टेस्ट जर्सी पहनकर पहुंचे

IMG 20250604 WA0002
विराट कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट के बाद उन्हें ट्रिब्यूट देने के लिए फैंस 18 नंबर की सफेद जर्सी पहनकर पहुंचे। हालांकि बेंगलुरु-कोलकाता का यह मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया।

20. मैच-62, CSK vs RR: वैभव ने धोनी के पैर छुए

IMG 20250604 WA0006
चेन्नई-राजस्थान मैच होने के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी एक दूसरे से हाथ मिला रहे थे, तभी धोनी और वैभव का आमना-सामना हुआ। जैसे ही धोनी करीब आए वैभव ने हाथ मिलाने की जगह उनके पैर छू लिए। इसके बाद धोनी ने वैभव की ओर देखा और मुस्कान दी।

21. मैच-61, LSG vs SRH: अभिषेक और दिग्वेश के बीच लड़ाई

0
हैदराबाद और लखनऊ के मैच दौरान अभिषेक शर्मा को आउट करने के बाद दिग्वेश राठी ने नोट बुक सेलिब्रेशन किया और अभिषेक शर्मा को बाहर जाने का रास्ता दिखाया। जिसके बाद दोनों के बीच लड़ाई हो गई। अभिषेक ने राठी को उनका बॉल पकड़कर मारने को भी कहा।

22. मैच-65, RCB vs SRH: अभिषेक के सिक्स से कार का कांच टूटा

IMG 20250604 WA0004
अभिषेक शर्मा ने भुवनेश्वर कुमार के ओवर की पांचवीं बॉल पर सिक्स लगाया। बॉल डीप मिडविकेट के ऊपर से मैदान पर खड़ी कार से जा टकराई, जिससे कार का कांच टूट गया। अभिषेक का यह सिक्स 72 मीटर का था।

23. मैच-70, LSG vs RCB: पंत ने जंप लगाकर शतक सेलिब्रेट किया

IMG 20250604 WA0026
IPL-18 के आखिरी लीग मैच में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने 18वें ओवर में अपना शतक पूरा कर लिया। इसके बाद पंत ने एक्रोबेटिक जंप लगाकर सेलिब्रेशन किया।

24. मैच-70, LSG vs RCB: दिग्वेश ने जितेश को मांकडिंग किया, पंत ने अपील वापस ली

WhatsApp Image 2025 06 04 at 12.46.41 a19a82b8
दिग्वेश राठी ने जितेश शर्मा को मांकडिंग किया, लेकिन लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने अपील वापस ले ली।

25. क्वालिफायर-2, PBKS vs MI हार्दिक को स्टोयनिस ने संभाला, अय्यर गले मिले

WhatsApp Image 2025 06 04 at 12.46.41 65dd715f
बई के कप्तान हार्दिक पंड्या हार से निराश होकर मैदान पर बैठ गए। ऐसे में मार्कस स्टोयनिस ने सहानभूति दिखाई और उन्हें उठाने का प्रयास किया। इसके बाद श्रेयस अय्यर उनसे गले मिले।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *