IMG 20250603 WA0087

एसडीएम ने छापा मारकर किया मेडिकल स्टोर सीज

विश्व सेवा संघ न्यूज टीम

बढ़नी- आयुक्त (औषधि) बस्ती मण्डल के निर्देश पर सोमवार को एसडीएम शोहरतगढ़ ने औषधि निरीक्षक तथा पीएचसी अधीक्षक बढ़नी के साथ क्षेत्र के तुलसियापुर चौराहे के एक मेडिकल स्टोर व क्लीनिक पर सायं छापेमारी की। जांच पड़ताल के बाद अवैध दवा पायें जाने पर उसे सीज कर दिया और नोटिस भी जारी किया। उक्त छापेमारी की खबर पाकर अन्य दुकानें धड़ाधड़ बन्द हो गईं। एसडीएम राहुल सिंह ने बिना लाइसेंस व अवैध तरीके से संचालित क्लीनिकों के जांच का अभियान चलाया है। उक्त के क्रम में आज ड्रग इंस्पेक्टर तथा प्रभारी चिकित्साधिकारी बढ़नी के साथ क्षेत्र के तुलसियापुर स्थित अनुराग मेडिकल स्टोर पर पहुंचकर उसकी गहन छानबीन की। जांच करने पर पता चला कि बिना रजिस्ट्रेशन के अवैध तरीके से दवा की बिक्री की जा रही है। वैध कागजात न मिलने पर एसडीएम राहुल सिंह ने दुकान में मिले दवाइयों को सीज कर दिया और उन्हें नोटिस दी। औषधि निरीक्षक नवीन कुमार ने कहा कि अनुराग मेडिकल स्टोर पर सन्देह के आधार दो औषधि को संग्रहित कर जांच व विश्लेषण हेतु राजकीय प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *