IMG 20250603 WA0080

बकरीद त्योहार को सकुशल संपन्न कराने हेतु एसडीएम व सीओ द्वारा चौकी बढ़नी पर की गई पीस कमेटी की गोष्ठी
विश्व सेवा संघ न्यूज टीम

बढ़नी- पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण में व उप जिलाधिकारी शोहरतगढ़ राहुल सिंह एवं क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ सुजीत राय के कुशल निर्देशन व अध्यक्षता में मंगलवार को चौकी बढ़नी पर आगामी त्यौहार, बकरीद की नमाज आदि के सम्बन्ध में पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित की गई। वहीं त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु थानाक्षेत्र के भिन्न-भिन्न ग्रामों के धर्मगुरुओं, मौलवियों, ग्राम प्रधान, सम्भ्रान्त व्यक्तियों, त्यौहार कमेटी के अध्यक्ष व सदस्यों के साथ गोष्ठी की गयी। सभी से शान्ति व सौहार्दपूर्वक ढ़ंग से त्यौहार को मनाये जाने की अपील की गयी। बैठक में मौजूद सभी व्यक्तियों से त्यौहार के दृष्टिगत शासन द्वारा व उच्चाधिकारीगण द्वारा प्राप्त गाइडलाइन से अवगत कराया गया। सभी धर्मगुरुओं व कमेटी के अध्यक्ष व सदस्यों को उनके जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया। शान्ति व्यवस्था को मुख्य रुप से विषयवस्तु बनाकर विस्तृत चर्चा किया गया तथा आदेश-निर्देश से अवगत कराया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक ढेबरूआ गौरव सिंह व चौकी प्रभारी बढ़नी उप निरीक्षक अनिरुद्ध सिंह व अन्य कर्मचारीगण सहित कस्बावासी उपस्थिति रहें।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *