covid corona 2d1dc505f86a5136fee1b27be5d872c2कोरोना संक्रमण से मौत के मामले

Covid-19: कोविड डैशबोर्ड के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में 4 लोगों की मौत हुई है। आइए जानते हैं कि इन मरीजों को  क्या हुआ था और इनमें कितना गंभीर संक्रमण था? मौत के ये चारों मामले दिल्ली, कर्नाटक, केरल और उत्तर प्रदेश में रिपोर्ट किए गए हैं।

विश्व सेवा संघ, न्यूज टीम

Covid-19: एशिया से लेकर अमेरिका तक पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से वृद्धि दर्ज की जा रही है। भारतीय आबादी भी इस प्रकोप की चपेट में है। यहां 10 दिनों में संक्रमितों की संख्या में बड़ा उछाल आया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के कोविड डैशबोर्ड पर साझा की गई जानकारियों के मुताबिक 31 मई को देश में कुल एक्टिव केस 3395 हो गए हैं। इससे पहले 22 मई को कुल सक्रिय मामले 257 ही थे, यानी कि 10 दिनों के भीतर बड़ा उछाल दर्ज किया गया है।

संक्रमण के बढ़ते मामलों के साथ इस बार अस्पताल में भर्ती होने और मौत की खबरें भी सामने आ रही हैं जिसको लेकर लोगों में काफी डर है। देश में 1 जनवरी से अब तक कोरोना से कुल 26 लोगों की मौत हुई है, वहीं पिछले 24 घंटे में 4 लोगों की जान गई है।

image
भारत में कोरोना के बढ़ते मामले

ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट्स साबित हो रहे घातक

भारत में कोरोना के जिन वैरिएंट्स के कारण संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं, उन्हें अब तक के अध्ययनों में ज्यादा गंभीर रोग बढ़ाने वाला नहीं पाया गया था। हां, विशेषज्ञ ये जरूर बताते रहे हैं कि ओमिक्रॉन और इसके सब-वैरिएंट्स (भारत में मुख्यरूप से NB.1.8.1 और LF.7) की संक्रामकता दर अधिक है, इसके अलावा ये वैरिएंट्स शरीर में बनी प्रतिरक्षा प्रणली को भी आसानी चकमा देने में सफल हो रहे हैं, इसलिए इनसे कोई भी संक्रमित हो सकता है।

पर संक्रमण से मौत के बढ़ते मामले डराने वाले हैं।

icu hospital 7bb48c83a23e2bcd9357a3e622a5e928
कोरोना से मौत के अधिकतर मामले कोमोरबिडिटी वाले

सभी मृतक कोमोरबिडिट का थे शिकार

कोविड डैशबोर्ड के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में (30 से 31 मई तक) 4 लोगों की मौत हुई है। आइए जानते हैं कि इन मरीजों को क्या हुआ था और इनमें कितना गंभीर संक्रमण था? मौत के ये चारों मामले दिल्ली, कर्नाटक, केरल और उत्तर प्रदेश में रिपोर्ट किए गए हैं। 

  • दिल्ली (1 मौत)- 71वर्षीय व्यक्ति को कोरोना के साथ निमोनिया, सेप्टिक शॉक के साथ एक्यूट किडनी इंजरी की शिकायत थी।
  • कर्नाटक (1 मौत) – यहां 63 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है। उसे मल्टीपल ऑर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम हो गया था। ये ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर में दो या दो से अधिक अंग प्रणालियां ठीक से काम नहीं करती हैं। इसके अलावा वह एक्यूट किडनी इंजरी, निमोनिया और हाइपोनेट्रेमिया (रक्त में सोडियम का स्तर सामान्य से कम होना) का भी शिकार था।
  • केरल (1 मौत) – यहां 59 वर्षीय पुरुष कोरोनरी आर्टरी डिजीज के कारण अस्पताल में भर्ती था, जिसे बाद में संक्रमित पाया गया। इसके अलावा उसे निमोनिया, टाइप II रेस्पिरेटरी फेलियर, सेप्टिक शॉक की भी दिक्कत थी। 
  • उत्तर प्रदेश (1 मौत)- यहां संक्रमण से 23 वर्षीय युवक की मौत हुई है उसे एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। उसे भी पहले से कोमोरबिडिट की शिकायत थी, हालांकि इसके रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है।

मौत की वजह क्या है?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं जिन लोगों की कोरोना से मौत हो रही है उनमें से अधिकतर वे लोग हैं जिन्हें कोमोरबिडिटी रही है यानी वो पहले से एक से अधिक क्रॉनिक बीमारियों (डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, हृदय रोग) का शिकार रहे हैं। ऐसे लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है, जिसके चलते संक्रमण के गंभीर रूप लेने का खतरा हो सकता है। 

फिलहाल एहतियातन सभी लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करते रहना जरूरी है, वो लोग खास ध्यान रखें जिन्हें कोमोरबिडीटी की समस्या है, 65 साल से अधिक हैं या फिर रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है। 

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *