शादी में हंगामे के बाद टूटी पड़ीं कुर्सियां।

विश्व सेवा संघ,न्यूज टीम

लखीमपुर खीरी के हैदराबाद थाना क्षेत्र के कोरैया गांव में एक शादी समारोह में विवाद हो गया। बारातियों को खाने में मीट नहीं मिलने से नाराजगी हुई। इसके बाद बारातियों और घरातियों के बीच मारपीट शुरू हो गई।

घटना 28 मई को हुई। टीकाराम की बेटी की शादी बख्शीशपुर थाना भीरा निवासी राकेश कुमार के बेटे से तय हुई थी। बारात आने के बाद खाने में मीट नहीं मिला। इससे नाराज बारातियों ने खाना परोस रहे विकास, पंकज और आलोक पर हमला कर दिया।

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर कुर्सियों से हमला किया। इस दौरान टेंट की करीब 25 कुर्सियां और 3 मेज टूट गईं। बीच-बचाव करने आए दूल्हे के पिता राकेश कुमार के सिर में चोट लग गई। यूपी 112 की टीम ने सभी घायलों को सीएचसी गोला में भर्ती कराया।

घायल विकास कुमार के पिता अनिल कुमार ने हैदराबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने दूल्हे के पिता समेत तीन अज्ञात लोगों पर आरोप लगाया है। थाना प्रभारी प्रवीर गौतम ने बताया कि घायल व्यक्ति के थाने आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। बाद में दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शादी की बाकी रस्में पूरी करवाई गईं।

By Abhay Pandey

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *