IMG 20250529 WA0028

नेपाल से जरिए भारत में तस्करी आया 452 शीशी नेपाली शराब बरामद

एसएसबी ने शराब, वाहन सहित अभियुक्त को पकड़कर कस्टम को सौंपा

विश्व सेवा संघ न्यूज टीम

बढ़नी- एसएसबी 50वीं वाहिनी बीओपी बढ़नी के जवानों द्वारा बीती रात बढ़नी से इटवा मार्ग पर एक ई-रिक्शा में 4 नीले रंग के बैग में लोड 452 शीशी नेपाली शराब बरामद किया गया है। एसएसबी ने उक्त शराब तथा क्षेत्र के दुधवनिया बुजुर्ग निवासी तस्कर को मय वाहन हेतु अग्रिम कार्यवाही के लिए कस्टम बढ़नी के सुपुर्द कर दिया है। प्राप्त खबर के मुताबिक एसएसबी बढ़नी इंस्पेक्टर भूपेन्द्र सिंह को रात्रि 10.45 बजे नेपाल से तस्करी के जरिए शराब लाये जाने की सूचना मिली तो उन्होंने सहायक उप नि0सा0 मृदुल सेन के नेतृत्व में एक विशेष नाका दल का गठन कर सम्बन्धित मार्ग पर जवानों की एक टोली लगा दी। तभी लगभग बीस मिनट बाद वहां पर संदिग्ध वाहन हल्के हरे रंग का ई रिक्शा बढ़नी से इटवा मार्ग की तरफ नजर आया। जिसे विशेष नाका दल के द्वारा रोका गया और चेक किया तो उसमे 04 नीले रंग के बैगों में कुल 452 शीशी नेपाली देशी शराब कर्णाली सोफी पाया गया।एसएसबी ने ई-रिक्शा में सवार चालक से पूछताछ करने लगे तो अभियुक्त ने अपना नाम दुधवनिया बुजुर्ग, पो0-बढ़नी, थाना ढेबरूआ जनपद सिद्धार्थनगर निवासी 19 बर्षीय नावेद अहमद पुत्र अशफाक अहमद बताया। अवैध विदेशी मदिरा मिल जाने पर उक्त टोली उसे बीओपी ले आयीं। इस सम्बन्ध में इंस्पेक्टर भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि ई-रिक्शा से 452 शीशी नेपाली कर्नाली सौंपी शराब बरामद हुआ है, शराब के साथ क्षेत्र का अभियुक्त पकड़ा गया है। पूछताछ के बाद अग्रिम कार्यवाही हेतु शराब, वाहन सहित अभियुक्त को बढ़नी कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है। उक्त बरामदगी मे एसएसबी उप नि0सा0 मृदुल सेन, शामराव, हिमांशु सिंह, रामेश्वर यादव, अजीत भगत मौजूद रहें।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *