विश्व सेवा संघ,न्यूज टीम

पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन में एवं प्रभारी निरीक्षक शारदानगर के नेतृत्व में थाना शारदानगर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 132/25 व मु0अ0सं0 133/25 अन्तर्गत धारा 305(ए)/317(2)/331(4) बीएनएस से संबंधित 01 नफर अभियुक्त पिन्टू पुत्र अर्जुन निवासी ग्राम एरा खमरिया थाना शारदानगर जनपद खीरी को, 01 अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर तथा 04 अदद मोबाइल फोन बरामद कर गिरफ्तार किया गया। बरामद अवैध तमंचा व कारतूस के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 134/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही पूर्ण कर गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –
पिन्टू पुत्र अर्जुन निवासी ग्राम एरा खमरिया थाना शारदानगर जनपद खीरी

अभियुक्त के कब्जे से बरामदगी का विवरण-

  1. एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
    2.चार अदद मोबाइल फोन

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0 18/2024 धारा 380/457/411 भादवि व 03/25 आर्म्स एक्ट थाना खमरिया खीरी
2.मु0अ0सं0 132/2025 धारा 305(ए)/317(2)/331(4) बीएनएस थाना शारदानगर खीरी
3.मु0अ0सं0 133/2025 धारा 305(ए)/317(2)/331(4) बीएनएस थाना शारदानगर खीरी
4.मु0अ0सं0 134/2025 धारा 03/25 आर्म्स एक्ट थाना शारदानगर खीरी

पुलिस टीम थाना पसगवां जनपद खीरी का विवरण –
1.उ0नि0 शिव कुमार थाना शारदानगर खीरी
2.उ0नि0 अम्बेश्वर दत्त त्रिपाठी थाना शारदानगर खीरी
3.का0 सुनील यादव थाना शारदानगर खीरी
4.का0 रोहित गौतम थाना शारदानगर खीरी
5.का0 सिद्धार्थ गौतम थाना शारदानगर खीरी
6.का0 चन्द्रभान रावत थाना शारदानगर खीरी

By Reporter

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *