IMG 20250501 WA0014

विश्व सेवा संघ, संवाददाता

लखीमपुर खीरी – अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर श्रमिकों के सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित एक भव्य समारोह का आयोजन विकास भवन स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार में किया गया। जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित श्रमिक सम्मान, हित लाभ वितरण एवं विचार गोष्ठी कार्यक्रम ने न सिर्फ श्रमिकों को उनके अधिकारों और उपलब्ध योजनाओं से जोड़ा, बल्कि उनके योगदान को खुले मंच से सम्मान भी दिया। कार्यक्रम की शुरुआत विधायक योगेश वर्मा, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, सीडीओ अभिषेक कुमार, एवं सहायक श्रमायुक्त ने दीप प्रज्वलन के साथ की। कार्यक्रम का सफल संयोजन सहायक श्रमायुक्त ने किया।

कार्यक्रम में विधायक और डीएम, सीडीओ ने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत श्रमिकों को प्रतीकात्मक रूप से लाभ वितरित किए। इसमें 03 शिशु हितलाभ, 02 कन्या विवाह सहायता, 06 सावधि जमा (एफ.डी.), 05 ई-श्रम कार्ड और 04 पीएम-श्रम योगी मानधन कार्ड शामिल रहे। इस कार्यक्रम में श्रमिक कल्याण योजनाओं के अंतर्गत कुल 137 श्रमिकों को ₹43.05 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। साथ ही, 5 श्रमिकों को ₹25-25 हजार की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) भी सौंपी गई।

कार्यक्रम के दौरान अटल आवासीय विद्यालय की मंडल टॉपर के पिता श्रमिक अनिल दीक्षित और छत्तीसगढ़ निवासी रामा बाई कौशिक, वर्तमान में निर्माणाधीन जिला चिकित्सालय, लखीमपुर खीरी में कार्यरत एक महिला राजमिस्त्री को उनकी कड़ी मेहनत और प्रेरणादायक योगदान के लिए शाल उड़ाकर और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

IMG 20250501 WA0013

विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि श्रमिक सिर्फ निर्माणकर्ता नहीं, बल्कि राष्ट्र के भविष्य के शिल्पकार हैं। श्रमिकों का पसीना ही हमारी तरक्की की असली चमक है। उन्होंने प्रशासन द्वारा श्रमिकों के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि यह सिर्फ लाभ वितरण नहीं, बल्कि आत्मसम्मान की स्थापना है। उन्होंने श्रमिक परिवारों से अपील की कि वे शिक्षा और कौशल को अपनाकर अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएं।

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने श्रमिकों को संबोधित करते हुए उन्हें समाज की असली नींव और परिवर्तन के वाहक बताया। यह केवल श्रमिक दिवस नहीं, यह विश्वास का दिन है। विश्वास इस बात का कि एक मजदूर के हाथों में सिर्फ औज़ार नहीं, बल्कि आने वाले कल की नींव होती है। उन्होंने श्रमिक अनिल दीक्षित की बेटी अंशिका दीक्षित की प्रेरक सफलता साझा की, जिन्होंने अटल आवासीय विद्यालय में मंडल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर कक्षा 9 में प्रवेश पाया। कहा कि जब किसी श्रमिक की बेटी ऊंचाइयों को छूती है, तो वह पूरे समाज की उड़ान बन जाती है। डीएम ने यह भरोसा भी दिलाया कि प्रशासन श्रमिकों और उनके परिवारों को शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा के हर मोर्चे पर हरसंभव सहयोग देने के लिए कटिबद्ध है।

IMG 20250501 WA0015

सीडीओ अभिषेक कुमार ने श्रमिकों को समाज की आधारशिला बताते हुए कहा कि जब श्रमिक सशक्त होंगे, समाज समृद्ध होगा। उनकी खुशहाली ही राष्ट्र की तरक्की है। उन्होंने प्रशासन की योजनाओं की पारदर्शिता पर जोर देते हुए कहा कि हर श्रमिक को उसका हक मिलना सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही, उन्होंने श्रमिक परिवारों को शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान श्रम प्रवर्तन अधिकारी संतोष त्रिपाठी, प्रियंका वर्मा मौजूद रहे।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *