पहलगाम हमले के विरोध में मुस्लिम संगठनों का प्रदर्शन।

विश्व सेवा संघ,न्यूज़ टीम

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में जनपद लखीमपुर खीरी में सोमवार को मुस्लिम और सामाजिक संगठनों ने मार्च निकाला।

शहीद नसीरुद्दीन मेमोरियल मैदान (विलोबी) में बड़ी संख्या में उलमा और मुस्लिम समाज के लोग एकत्र हुए। और यहां से सभी लोग पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए डीएम कार्यालय पहुंचे, वहां एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

 इस दौरान शहर की कई मस्जिदों के इमाम भी मौजूद रहे। पहलगाम में शहीद पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी। प्रदर्शन करने वालों ने सरकार से मांग की है कि आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएं।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *