विश्व सेवा संघ, संवाददाता आदिल अली

लखीमपुर खीरी – जनपद खीरी के तहसील निघासन क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक युवती मैना(20) वर्षीय पुत्री कामता देवी ने घाघी नाले के पुल से छलांग लगा दी।

बताया जा रहा है कि 30 अप्रैल को मैना की शादी होनी थी। मगर रविवार के दिन वह अचानक घर से लापता हो गई। जिसके कुछ समय के बाद आस पास के लोगों के द्वारा बताया गया कि झौआ पुरवा गांव के पास घाघी नदी के पुल की रेलिंग में उसका दुपट्टा बंधा हुआ देखा गया है। जिससे आशंका जताई जा रही की मैना ने इसी नाले में छलांग लगाई है।

इस घटना की मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिससे मौके पर पुलिस टीम पहुंचकर युवती की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि युवती का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

पुलिस युवती की तलाश में जुटी है और घटना के कारणों की जांच पड़ताल भी कर रही है।

By Abhay Pandey

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *