IMG 20250414 WA00591

धनौरा बुजुर्ग के सीवान में लगी आग से दर्जनों किसानों की फसल जलकर हुई राख

कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने पाई आग पर काबू , करीब 12 बीघा गेहूं का फसल हुआ स्वाहा

विश्व सेवा संघ संवाददाता

बढ़नी- सिद्धार्थ नगर जनपद में गेहूँ की खड़ी फसलों में आग लगकर जलने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। जिससे किसानों को भारी क्षति हो रही है।..ताजा मामला विधानसभा शोहरतगढ़ क्षेत्र के विकास खंड बढ़नी अंतर्गत ग्राम पंचायत धनौरा बुजुर्ग का है जहां सोमवार की सुबह करीब एक दर्जन किसानों के गेहूँ की लगभग 12 बीघा खड़ी फसल जलकर राख हो गई.। गांव निवासी हफीजुल्लाह, वहीदुल्लाह, शिवकुमार, जन्नतुनिशा , मतीउल्लाह , इबादुल्लाह , रामकुमार, कमलावती, कृष्ण कुमार आदि किसानों का कहना है कि गांव के जागरूक लोगों द्वारा आग लगने की सूचना फायर सर्विस को दी गई लेकिन वह लेट से पहुंची । ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया नहीं तो सैकड़ों बीघा फसल जलने से कोई नहीं रोक सकता था.।..ग्रामीणों ने जिले के उच्चाधिकारियों से ब्लॉक स्तर पर आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ी की व्यवस्था किए जाने के साथ ही फसलों की मुआवजा जल्द दिलाये जाने की मांग की है।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *