IMG 20250411 141403 756 scaled

ग्राम पंचायत बरगदवा व अर्री में लगा चौपाल, गाँव की समस्या गाँव में समाधान —

विश्व सेवा संघ संवाददाता
अर्जुन यादव
बढ़नी – विकास खण्ड बढ़नी क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बरगदवा में शुक्रवार को “गाँव की समस्या गाँव में समाधान” करने हेतु ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत सचिव ज्ञानेंद्र पान्डे ने करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
चौपाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से अटल पेंशन योजना,राशनाकार्ड, वृद्धावस्था, विधवा पेंशन व दिव्यांग पेंशन, आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास योजना, मनरेगा योजना, किसान सम्मान निधि, व्यक्तिगत शौचालय व युवाओं को रोजगार से जोड़ने आदि विविध योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इस दौरान आयुष्मान कार्ड व परिवार कार्ड बनाये जाने पर जोर देते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही गरीब कल्याण व अन्य लाभकारी योजनाओं के बारें में जानकारी देते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया गया है। उक्त अवसर पर पंचायत सचिव ज्ञानेंद्र पान्डे, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अखिलेश पांडेय, पंचायत सहायक निमेष पान्डेय, रोजगार सेवक आलोक चौबे , अवधनारायण पान्डेय, सुरेन्द्र पांडे, विरेन्द्र, ज़ुबैर अहमद,इबरार अहमद, सोनू पांडेय, बच्चन,भुललन आदि लोग उपस्थित रहे।

IMG 20250411 141348 713

वहीं ग्राम पंचायत अर्री चौपाल कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सचिव शकील अहमद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें पंचायत सचिव शकील अहमद ने सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उक्त कार्यक्रम में काफी संख्या में ग्रामीण जुटे रहे। वहीं आरोह फाउंडेशन के AFC अंबुज श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री जन-धन योजना व मुद्रा योजना बचत खाता खोलने के लाभ, अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, आदि योजनाओं के बारे में जानकारी दिया।
उक्त अवसर पर पंचायत सचिव शकील अहमद, ग्राम प्रधान सत्रुघन, आशा आंगनबाड़ी आदि उपस्थित रही।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *