20250409 130903 scaled

विश्व सेवा संघ, संवाददाता

लखीमपुर खीरी – भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्थापना दिवस के अवसर पर अलग-अलग कार्यक्रम तय किए। इसी क्रम में 8 और 9 अप्रैल को प्रदेश की सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में सक्रिय सदस्यों के सम्मेलन आयोजित किए गए।

इसी क्रम में जनपद खीरी के निघासन 138 विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड निघासन में भारतीय जनता पार्टी सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी वासुदेव मौर्य ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के द्वारा विकास कार्यों के बारे में बताया गया। और वासुदेव मौर्य ने वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह संशोधन समाज के हित में किया गया है। विपक्ष इसे गलत तरीके से पेश कर रहा है। इसलिए इस बिल के बारे में समस्त लोगों सही जानकारी देनी होगी।

IMG 20250409 133019

सम्मेलन में पार्टी नेतृत्व कार्यकर्ताओं को भारतीय राजनीति में भाजपा सरकार के द्वारा किए गए बदलावों और संगठन की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सम्मेलन का उद्देश्य पार्टी के सक्रिय सदस्यों को यह समझाना है कि बीते 11 वर्षों में भारत ने किस प्रकार विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए है और भाजपा की क्या भूमिका रही है। इस कार्यक्रम में बताया गया कि कैसे पार्टी ने जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाया और उन्हें विधानसभा और लोकसभा चुनावों में मौका देकर उन्हें जनप्रतिनिधि बनने का अवसर भी दिया। इसके साथ ही भाजपा के संगठनात्मक विस्तार, चुनावी रणनीति और बूथ स्तर तक सशक्त नेटवर्क के निर्माण पर चर्चा की गई।

IMG 20250409 133149

भारतीय जनता पार्टी का ‘सक्रिय सदस्य सम्मेलन’ कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री सुनील मौर्य के द्वारा किया गया। और इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी वासुदेव मौर्य, निघासन 138 विधानसभा विधायक शशांक वर्मा, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संयोजक, विदेश संपर्क प्रमुख व झंडी स्टेट राजा राजेश्वर सिंह, जिला महामंत्री विनोद लोधी, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र चतुर्वेदी, अंतर्वेद मंडल अध्यक्ष दामोदर मौर्य, सिंगाही मंडल अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह, पूर्व मंडल शशिकांत, 138 विधानसभा संयोजक कन्हैया लाल वर्मा, चीनी मिल उपाध्यक्ष सुच्चा सिंह, और निघासन क्रय विक्रय समिति डायरेक्टर, शक्ति केंद्र प्रभारी, विश्व सेवा संघ दैनिक हिन्दी समाचार-पत्र जिला प्रभारी संजय शुक्ला, जिला संवाददाता राहुल राज, तहसील प्रभारी अभय पाण्डेय, ब्लॉक संवाददाता धर्मेंद्र राजपूत और भारतीय जनता पार्टी के समस्त सक्रिय सदस्य व कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

IMG 20250409 133142

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *