InShot 20250403 194150088

विश्व सेवा संघ, न्यूज टीम लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी – जनपद लखीमपुर खीरी के तहसील पलिया में शारदा नदी स्थान पर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पहुंचकर जनप्रतिनिधियों – अफसरों संग शारदा नदी पर निर्मित पलिया में शारदा नदी पर निर्मित रेलवे पुल -97 के अपस्ट्रीम एवं डाउनस्ट्रीम चैनेलाइजेशन में सात किलोमीटर तक ड्रेजिंग का बजट₹22.23 करोड़ की लागत से होने वाले कार्य का पूरे विधि विधान से भूमि पूजन किया। और 48 परियोजनाओं का लोकार्पण, 20 परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। मंत्री ने नदी तट पर फीता काटकर कार्य का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्य रूप से पलिया 137 विधानसभा विधायक रोमी साहनी, योगेश वर्मा, अमन गिरी, विनोद शंकर अवस्थी, बीजेपी जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, आयुक्त डॉ० रोशन जैकब, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी संकल्प शर्मा, सीडीओ अभिषेक कुमार, मुख्य अभियन्ता स्तर – 1, रूहेलखण्ड, सिंचाई एवं जल संसाधन बरेली महेश्वरी प्रसाद मुख्य, अभियंता (शारदा संगठन), बरेली एच० एन० सिंह , अधीक्षक अभियंता, बाढ़ मण्डल धर्मेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता, बाढ़ खण्ड, शारदानगर अजय कुमार सहित कई और प्रशासनिक अफसर मौजूद रहे।

IMG 20250403 WA0033

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह जी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ को आपकी चिंता है जिसके लिए बाढ़ नियंत्रण के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे। स्वतंत्र देव सिंह ने भूमि पूजन कार्यक्रम में कहा, “मै जनता जनार्दन का शीश झुकाकर प्रणाम और अभिवादन करता हूं।” उन्होंने बताया कि सीएम क्षेत्र के लोगों की चिंता कर रहे थे, जिसकी कल्पना भी नहीं कर सकते। उन्होंने ही बाढ़ से निजात दिलाने के लिए ड्रेजिंग और बाढ़ बचाव कार्यों को स्वीकृति दी और इस जमीन पर साकार करने के लिए निर्देश दिए।

wp 17436855027014402149869961662672 768x564 2
Oplus_16908288

मंत्री ने कहा कि संवेदनशील और अतिसंवेदनशील जिलों में बाढ़ नियंत्रण पर किए गए कार्यों से कटान काम हुआ है, जिससे खेती और मकान सुरक्षित हुए हैं और जनहानि सुन रही है। 6 लाख क्यूसेक पानी बहने के बावजूद संवेदनशील क्षेत्रों में किसी तरह का बड़ा नुकसान नहीं हुआ। ड्रेजिंग कार्य पूरा होने के बाद शारदा नदी का प्रवाह सुचारू होगा, जिससे आसपास के इलाकों में जलभराव की समस्या कम होगी और कृषि कार्यों में सुधार आएगा। उन्होंने यह भी बताया कि ड्रेजिंग से निकली हुई मिट्टी मोरंग और बालू से दोनों किनारो पर मजबूत तटबंध बनाए जाएंगे।

विधायक रोमी साहनी ने भूमि पूजन कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा, “आज वह शुभ घड़ी आ गई है, जिसकी वर्षों से प्रतीक्षा थी।” उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा कि सीएम की कृपा से क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो रही है। बाढ़ के दौरान उन्होंने क्षेत्र के गरीबों की पीड़ा को करीब से देखा और समझा। जल शक्ति मंत्री, डीएम और आयुक्त के निरंतर प्रयासों से आज इस परियोजना का शुभारंभ हुआ है। विधायक ने कहा, “पलिया की जनता मेरा परिवार है। बाढ़ की विभीषिका से बचाने के लिए किए गए प्रयासों के लिए मैं मुख्यमंत्री और प्रशासन का शुक्रगुजार हूं।” उन्होंने जल शक्ति मंत्री से शारदा नदी के दोनों तटों पर 10 किमी स्थायी बांध निर्माण की मांग करते हुए स्थायी समाधान के लिए कदम उठाने की अपील की।

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने जल शक्ति मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद उन्होंने खीरी जनपद को समय दिया और इस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि मंडलायुक्त द्वारा बाढ़ प्रबंधन और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ करीब 10 बैठकें की गईं, जिससे सभी परियोजनाएं स्वीकृत होने केसाथ-साथ गत वर्ष की अपेक्षा ₹20 करोड़ की अधिक धनराशि स्वीकृत हुई। उन्होंने कहा की ड्रेजिंग का असर जल्द ही दिखेगा और इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। बाढ़ से निपटने के लिएजनप्रतिनिधियों द्वारा किए प्रयासों की भी सराहना की।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *