विश्व सेवा संघ दैनिक समाचार-पत्र

संवाददाता अभय पाण्डेय

WhatsApp Image 2025 03 10 at 8.50.08 PM

लखीमपुर खीरी – जनपद लखीमपुर खीरी में  महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के लिए लखीमपुर में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की अभिनव पहल के तहत “आकांक्षा स्टोर” की स्थापना की गई, जो की स्वयं सहायता समूहों (SHG) के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा।

इस स्वयं सहायता समूह स्टोर के उद्घाटन में उत्तर प्रदेश आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डॉ. रश्मि सिंह, आयुक्त लखनऊ मंडल डॉ. रोशन जैकब और डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी संकल्प शर्मा, सीडीओ अभिषेक कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर स्वयं सहायता समूह की छह उत्कृष्ट महिलाओं को सम्मानित किया गया और जिन्होंने अपने कार्यों से अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा स्थापित की है।

WhatsApp Image 2025 03 10 at 8.50.09 PM

आयुक्त लखनऊ मंडल डॉ. रोशन जैकब ने कहा कि “महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए आकांक्षा स्टोर एक क्रांतिकारी कदम है। यह न केवल महिला उद्यमियों को आगे बढ़ने का अवसर देगा, बल्कि स्थानीय बाजार को भी मजबूती प्रदान करेगा।” उम्मीद जताई की कि डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के नेतृत्व में आकांक्षा समिति का यह प्रयास निरंतर आगे बढ़ता रहेगा और महिलाओं को स्वावलंबन और आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में नए अवसर प्रदान करता रहेगा।

WhatsApp Image 2025 03 10 at 8.50.10 PM

स्वावलंबन की नई मिसाल: छह उत्कृष्ट दीदियों का सम्मान

इस अवसर पर स्वयं सहायता समूह की छह बेहतरीन महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने कौशल, मेहनत और लगन से न केवल अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया, बल्कि अन्य महिलाओं को भी प्रेरित किया। सम्मानित होने वाली स्वयं सहायता समूह की नकहा से सावित्री देवी, बांकेगंज से शफीका, फूलबेहड़ से गीता देवी, पलिया से कौशल्या देवी, मोहम्मदी से तबस्सुम, और लखीमपुर से रिशू वर्मा ने हस्तशिल्प, बुनाई, बनाना फाइबर उत्पाद, गोबर से बने उत्पाद, मसाले निर्माण, और सिलाई कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इनका सम्मान महिला सशक्तीकरण की दिशा में प्रेरणादायक कदम है और यह दर्शाता है कि सही अवसर मिलने पर महिलाएं किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकती हैं।

*आकर्षण का केंद्र बना आकांक्षा समिति का लोगो स्पॉट, खींची सेल्फी*

आकांक्षा स्टोर परिसर में आकांक्षा समिति के प्रतीक चिन्ह  लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। उत्तर प्रदेश आकांक्षा समिति अध्यक्ष डॉ. रश्मि सिंह, आयुक्त लखनऊ मंडल डॉ. रोशन जैकब ने डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी संकल्प शर्मा, सीडीओ अभिषेक कुमार संग सेल्फी खिंचवाई। इस दौरान अतिथि गणों ने परिसर में फलदार छायादार एवं औषधि पौध का रोपण किया।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *