विश्व सेवा संघ दैनिक समाचार-पत्र

संवाददाता अभय पाण्डेय

लखीमपुर खीरी- जनपद लखीमपुर खीरी के धौरहरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को युवक रात को धौरहरा ढखेरवा हाइवे के हरदुआ पुल से नाले में गिर गया था। और आज चौथे दिन हरदुआ नाले से बरामद हो किया गया।तीन दिनों तक सुबह से शाम तक सर्च आपरेशन चलने के बाद आज चौथे दिन सोमवार को फ्लड पी ए सी सीतापुर की टीम व स्थानीय गोताखोरों को लगभग दोपहर 12 बजे सफलता मिली। जिसके बाद शव को खोज निकालने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। धौरहरा थाना क्षेत्र से गई बारात में मनोज(20) वर्ष पुत्र तेजनरायन तेलियनपुरवा निवासी शामिल होकर भारत से अपने घर के लिए वापसी कर रहे थे। जिसके बाद बीते गुरुवार रात करीब एक बजे के करीब अज्ञात वाहन की टक्कर से नाले में गिर गया था। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी जिससे मौके पर पुलिस ने पहुंच कर वह पर पूरी बात को समझ कर मनोज को तलाश करने के लिए जुट गई। पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने मनोज के बॉडी को खोज नहीं पाए जिसके बाद पुलिस के द्वारा फ्लड पी ए सी सीतापुर की टीम को बुला कर सर्च आपरेशन चलाकर शव को बाहर निकाला गया। शव बरामद होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। जिससे मौके पर मौजूद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।इस मामले में जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी धौरहरा प्रीतम पाल सिंह व प्रभारी निरीक्षक सुरेश मिश्रा ने बताया कि लगभग 12 बजे मनोज का शव बरामद हो सका आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला मुख्यालय भेजा जा रहा है।

By Abhay Pandey

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *