IMG 20250309 WA0369

नव चयनित सभी अध्यक्षों को एक माह में अपनी कमेटी गठित कर उपलब्ध करायें सूची – जिलाध्यक्ष

जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में अपना दल (एस) की मासिक बैठक हुई सम्पन्न

विश्व सेवा संघ न्यूज टीम

सिद्धार्थ नगर – अपना दल (एस) की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष श्याम सुन्दर चौधरी की अध्यक्षता में रविवार को जनपद मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय पर सम्पन्न हुई। इस दौरान बैठक में नव चयनित पदाधिकारी का स्वागत किया गया तथा पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक कमेटिया गठित कर मजबूत किये जाने पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष श्याम सुन्दर चौधरी ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया तथा उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी नव चयनित विधानसभा अध्यक्षों एवं मंचों के जिला अध्यक्षों को 01 माह में अपनी अपनी कमेटी गठित कर सूची उपलब्ध कराने का सुझाव दिया तथा आगामी 02 से 03 माह के भीतर जोन कमेटी, सेक्टर कमेटी तथा बूथ कमेटियों के गठन का लक्ष्य निर्धारित करते हुए सभी पदाधिकारियों/सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपेक्षा किया एवं अप्रैल 2025 से सदस्यता अभियान चलाने पर जोर दिया। बैठक में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, विजय सिंह चौधरी, अजय प्रताप चौधरी, दीपक कौशल, महासचिव परमानन्द गुप्ता, धर्मपाल चौधरी, विनोद कुमार चौधरी, कुलदीप चौधरी, जिला सचिव विनीत चौधरी, सन्तोष मोदनवाल, सुभाष चौधरी, बबलू अहमद, हरिश्चन्द्र चौधरी, सन्तोष चौधरी, मीडिया सचिव आकाश गिरी, रमेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष शिव मनोहर पटेल, विधानसभा अध्यक्ष अरविन्द चौधरी, रामबचन सिंह पहलवान, रामकुमार चौधरी, रंजीत भारती, भीखीराम वर्मा, युवा मंच के जिला अध्यक्ष विनय जायसवाल, अंजली चौधरी, प्रदीप चौधरी, राम सुन्दर चौरसिया, आदर्श जायसवाल, अतुल गुप्ता, राजू, निशा, पोलमन, एडवोकेट प्रेमचन्द, दिलीप कुमार यादव, लाल सिंह उर्फ भोला चौधरी, विजय विश्वकर्मा, अमित पटेल, डॉ0 राजेश चौधरी, अनिल कुमार चौधरी, राम अनुज सहित कृपा शंकर सिंह, अभय सिंह, प्रेमचन्द चौधरी, राम लोटावन वाल्मीकि, सुनील कुमार चौधरी, मुख्तर शाह, राजू शाह, अकबर अली, जमाल अहमद, प्रेम शंकर गौतम, अब्दुल रहमान सहित सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *