IMG 20250309 WA0031 scaled

विश्व सेवा संघ दैनिक समाचार-पत्र

संवाददाता, अभय पाण्डेय

लखीमपुर खीरी – जनपद लखीमपु खीरी में आज दिनांक 09.03.2025 को पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा के निर्देशन में आगामी त्यौहारों रमजान माह, ईद-उल-फितर, होली एवं नवरात्रि आदि के दृष्टिगत संवेदनशीलता व शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए रिजर्व पुलिस लाइन खीरी के परेड ग्राउण्ड में दंगारोधी उपकरणों के साथ मॉक बल्वा ड्रिल/दंगारोधी ड्रिल का आयोजन किया गया। जिससे आगे अगर त्यौहारों में किसी भी प्रकार की गलत गतिविधि होती है तो उसको कंट्रोल कर सकें।

IMG 20250309 WA0027

उपरोक्त मॉक बल्वा ड्रिल/दंगारोधी ड्रिल में अपर पुलिस अधीक्षक(पश्चिमी/पूर्वी), क्षेत्राधिकारी मितौली/लाइन शमशेर बहादुर सिंह, क्षेत्राधिकारी धौरहरा पीतम पाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष फूलबेहड़, महिला थाना, निघासन, सम्पूर्णानगर, मैलानी, पसगवां, मैगलगंज व एएचटीयू मय पुलिस बल तथा मा0 न्यायालय सुरक्षा, अभियोजन शाखा, पुलिस कार्यालय, फायर टेण्डर एवं पुलिस लाइन के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *