IMG 20250307 WA0229

ग्राम पंचायत मानपुर व तालकुंडा में लगा चौपाल, गाँव की समस्या गाँव में समाधान —

ग्राम पंचायत मानपुर के पंचायत भवन व तालकुंडा के ग्राम पंचायत विद्यालय परिसर में कार्यक्रम हुआ सम्पन्न –

विश्व सेवा संघ संवाददाता

अर्जुन यादव

-बढ़नी – विकास खण्ड बढ़नी क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत रामनगर में शुक्रवार को “गाँव की समस्या गाँव में समाधान” करने हेतु ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत सचिव शकील अहमद ने करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।चौपाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से अटल पेंशन योजना,राशनकार्ड, वृद्धावस्था, विधवा पेंशन व दिव्यांग पेंशन, आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास योजना, मनरेगा योजना, किसान सम्मान निधि, व्यक्तिगत शौचालय व युवाओं को रोजगार से जोड़ने आदि विविध योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इस दौरान आयुष्मान कार्ड व परिवार कार्ड बनाये जाने पर जोर देते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही गरीब कल्याण व अन्य लाभकारी योजनाओं के बारें में जानकारी देते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया गया है। उक्त अवसर पर पंचायत सचिव शकील अहमद, ग्राम प्रधान राजेश कुमार, पंचायत सहायक विपिन कुमार, रोजगार सेवक वीरेंद्र चौधरी, कोटेदार ईश्वर चंद, ग्रामवासी मोल्हू, पंकज, राजकुमार, राहुल, उर्मिला, चन्द्रावती, गुरु प्रसाद, प्रहलाद, अशोक कुमार चौधरी, जितेन्द्र कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

IMG 20250307 114618 209

वहीं ग्राम पंचायत तालकुंडा चौपाल कार्यक्रम ग्राम पंचायत सचिव उदय प्रताप गौतम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें पंचायत सचिव उदय प्रताप ने सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उक्त कार्यक्रम में काफी संख्या में ग्रामीण जुटे रहे। वहीं आरोह फाउंडेशन के AFC अंबुज श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री जन-धन योजना व मुद्रा योजना बचत खाता खोलने के लाभ, अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, आदि योजनाओं के बारे में जानकारी दिया। उक्त अवसर पर पंचायत सचिव उदय प्रताप, ग्राम प्रधान राम शरण , रोजगार सेवक बबन चौहान, पंचायत सहायक सुरेन्द्र कुमार , सफाई कर्मी वीरेंद्र कुमार, आंगनबाड़ी कनकलता, सावित्री देवी, कृष्णा सिंह सहित ग्रामवासी तिरथा, रामकुमार, बहरईची ,विकास मौर्य ,आनंद सिंह, सोनमती , पंकज चौधरी, मंजू, दुर्गावती ,राम तीरथ आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

IMG 20250307 124848 198

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *