IMG 20250307 WA0230

विश्व सेवा संघ संवाददाता

अर्जुन यादव
बढ़नी- शोहरतगढ़ विधानसभा के विधायक विनय वर्मा ने बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पगड़ी एवं शाल भेंटकर स्वागत किया,उन्होंने बार एसोसिएशन शोहरतगढ़ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दयासागर पाठक एवं महामंत्री बृजेश दत्त शुक्ला को शाल ओढ़ाकर एवं पगड़ी पहना कर स्वागत किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा अधिवक्ता न्याय व्यवस्था का एक प्रमुख अंग है,जहां जनता को न्याय में कमी महसूस होता है वहां वकीलों के माध्यम से वह अपनी बात अधिकारियों एवं न्यायालयों में रखते है,वकील समाज को न्याय दिलाने का काम करता है।उन्होंने कहा शोहरतगढ़ बार के अध्यक्ष पद पर दयासागर पाठक का निर्वाचित होना उनकी कर्मठता दिखाता है,शोहरतगढ़ बार को मजबूत बार बनाने में इनका हमेशा योगदान रहा है,आज तहसील बार की बिल्डिंग इस बार को समृद्ध शाली बार के रूप में सम्मिलित करती है उसमें नवनिर्वाचित अध्यक्ष का एक योगदान है,आज इसी का परिणाम है कि तहसील के वकीलों ने इन्हें सम्मान दिया है।
इस अवसर पर बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दयासागर पाठक ने कहा कि वकीलों के सम्मान की लड़ाई उनकी खुद की लड़ाई है,बिना किसी भेदभाव के वे सभी के हित की लड़ाई लड़ेगे,अधिवक्ता हमेशा वादकारियो के सम्मान की लड़ाई लड़ता है, उन्होंने अध्यक्ष के निर्वाचित होने पर सभी अधिवक्ताओं का आभार जताया ।
इस अवसर पर अधिवक्ता अरविंद कुमार,प्रदीप कमलापुरी,महेश कुमार,शिवशंकर,संजय मित्तल,संतोष गुप्ता सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *