विश्व सेवा संघ दैनिक समाचार पत्र

संवाददाता अभय पाण्डेय

WhatsApp Image 2025 03 06 at 11.28.16 AM

लखीमपुर खीरी – जनपद लखीमपुर खीरी के तहसील नकहा क्षेत्र की ग्राम पंचायत शैलगांव में सलीम पुत्र इदरीश खान की छप्पर वाले घर में अज्ञात कारणों के चलते हुए आग लग गई। बताया जा रहा है कि घर में आग लगने की घटना कल दोपहर की है। आग लगने से गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। घर में आग लगने के बाद पीड़ित के सामने छोटे-छोटे बच्चों के साथ रहने में भयंकर दिक्कत पैदा हो गई, क्योंकि आजकल गाँव में जानवरों का भी खतरा रहता है जिससे रहने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है| पीड़ित ने तहसील कर्मचारियों से गुजारिश की है जल्द से जल्द राहत सामग्री मुहैया कराई जाए जिससे कि पीड़ित अपना जीवन यापन करने में दिक्कत ना हो, अग्नि कांड पीड़ित अत्यंत गरीब है। पीड़ित की गुजारिश पर सदर तहसील के नायब तहसीलदार सुनील कुमार ने अग्निकांड पीड़ित को जल्द से जल्द दैवीय आपदा के सरकारी आर्थिक मदद एवं राहत सामग्री मुहैया कराई जाएगी।

इसके बाद पीड़ित तहसील प्रशासन से आश लगाए बैठ है की कब उसको सरकारी मदद मिलेगी|

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *