IMG 20250304 WA0311


भारतीय सीमा पर अवैध रूप से हो रहे हरे पेड़ों की कटान को रोकने हेतु सशस्त्र सीमा बल 50वीं वाहिनी डी कंपनी ने चलाया अभियान
विश्व सेवा संघ संवाददाता
अर्जुन यादव
बढ़नी – सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 50वीं वाहिनी डी कंपनी बढ़नी और वन विभाग की संयुक्त टीम ने आज भारत-नेपाल सीमा के निकट पकड़िहवा (पथरदेईया) गाँव में अवैध सागौन कटाई का भंडाफोड़ किया। टीम ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और 27 बोटा सागौन की लकड़ी जब्त की है। मिली जानकारी अनुसार, सशस्त्र सीमा बल 50वीं वाहिनी डी कंपनी की सूचना शाखा ने कंपनी प्रभारी को सूचना दी कि पकड़िहवा गाँव में अवैध रूप से सागौन की लकड़ी काटी जा रही है। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, उप-निरीक्षक अंकित सिंह के नेतृत्व में एक विशेष गश्ती दल का गठन किया गया। दल ने वन विभाग इटवा रेंज के साथ समन्वय स्थापित करते हुए संयुक्त अभियान चलाया।
अभियान के दौरान, मोहम्मद मुस्तफा (54 वर्ष) और मगरे (41 वर्ष) नामक दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह रामकृष्ण उर्फ झिन्नारम के लिए काम कर रहे थे। उनके पास लकड़ी काटने का कोई वैध प्रमाण नहीं दिखा सके। संयुक्त दल ने लकड़ी को जब्त कर लिया और अभियुक्तों को अग्रिम कार्रवाई के लिए वन विभाग इटवा रेंज को सौंप दिया है।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *