IMG 20250215 WA0424

नगर पंचायत बढ़नी में बस्ती मंडल सहायक आयुक्त खाद्य विभाग की टीम ने दुकानों से लिया सैंपल

जांच रिपोर्ट आने पर होगी आगे की कार्यवाही ,फल की एक दुकान को किया गया सील एवं चालान

विश्व सेवा संघ संवाददाता

अर्जुन यादव

बढ़नी – शुक्रवार को नगर पंचायत बढ़नी बाजार में खाद्य विभाग सिद्धार्थनगर एवं बस्ती मंडल सहायक आयुक्त बीके पांडे ने अपनी टीम के साथ करीब आधा दर्जन खाद्य पदार्थों की दुकानों पर छापेमारी की है। जिसमें माल गोदाम रोड गोला बाजार में कुछ दुकानों से नमूने लिया गया था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खाद्य विभाग सिद्धार्थनगर एवं बस्ती के अधिकारियों ने उपनगर बढनी बाजार में कुछ व्यापारियों के यहां से नमूने लिया था। खाद्य विभाग के अधिकारियों के आने की खबर मिलते ही बाजार में दुकान बंद हो गई थी । बताया जाता है कि साहब के बढ़नी बाजार में पहुंचने की खबर पहले ही टेलीफोन द्वारा एक व्यापारी को सूचना मिल गई थी, जैसे ही उसे सूचना मिली उसने अपने व्यवसायी भाइयों को अवगत करा दिया की साहब आ रहे हैं। सूचना पाकर के व्यापारियों ने अपनी दुकान बंद करना शुरू कर दिया साहब के पहुंचने के पहले ही किराना और होटल आदि की दुकानें फटाफट बंद हो गयी थीं। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने दोनों दुकानों से वेजिटेबल ऑयल तथा अरहर दाल का नमूना लिया गया है। इसके साथ ही कस्बे में बिना लाइसेंस केला पकाने वाले प्लांट को सील कर चालान किया गया है…और एक ट्रेडर्स पर मूंगफली और मटर के नमूने लिए गए है…जिले में इस तरह से अनवरत जॉच की जा रही है…. खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा समय समय पर चेकिंग की प्रक्रिया इसी तरह से..खाद्य पदार्थों के शुद्धता की जाँच समय समय पर लगातार की जा रही है… लोगों को सावधानी पूर्वक खाद्य पदार्थों का सेवन तथा उपभोग करने की बात कही जा रही है।उक्त टीम में सहायक आयुक्त आर एल सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी चन्दभानू, जयप्रकाश, रविन्द्र नाथ वर्मा, नीरज चौधरी, इंद्रेश प्रसाद कुशवाहा आदि लोग शामिल रहे।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *