IMG 20250109 WA0205

डीआईजी बस्ती ने एसपी, एएसपी, एसएसबी, कस्टम के अधिकारियों के साथ सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के परिसर में की गोष्ठी

विश्व सेवा संघ न्यूज टीम

सिद्धार्थ नगर – डीआईजी बस्ती दिनेश कुमार पी0, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डा0 अभिषेक महाजन के साथ गुरुवार को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के परिसर में एसएसबी,आईबी, कस्टम विभाग के आधिकारियों के साथ गोष्ठी कर मानव तस्करी, संदिग्ध व्यक्तियों, नशीली दवाओं/अवैध शराब आदि की तस्करी व सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम हेतु सतर्कता बरतने हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात डीआईजी बस्ती द्वारा थाना कपिलवस्तु पर शासन की मंशा के अनुरूप “आपरेशन कवच” के तहत भारत नेपाल सीमा क्षेत्र से 10 किलोमीटर के अन्दर आने वाले ग्रामीणों को सीमा सुरक्षा से जोड़ने हेतु ग्रामों में गठित “ग्राम सुरक्षा समिति के अध्यक्ष/सचिव/सदस्यों के साथ गोष्ठी का आयोजन कर उनके कर्तव्य व दायित्वों का बोध कराकर जागरूक कराया गय। आयोजन के दौरान डीआईजी बस्ती द्वारा मानव तस्करी, नशीली दवाओं/अवैध शराब, अवैध तरीके से वस्तुओं/सामानों के आयात-निर्यात आदि अन्य अपराधों के संबंध में सूचनाओं से अवगत कराने हेतु बताया गया। ऐसे व्यक्ति जो देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त हो तो उसके बारें में तत्काल हल्का प्रभारी व बीपीओ को तथा साथ ही थाना प्रभारी को अविलम्ब अवगत कराने हेतु बताया गया। साथ ही उनसे गांव के अन्य लोगों को भी जागरुक करने हेतु प्रेरित किया गया। तत्पश्चात डीआईजी बस्ती द्वारा ग्राम प्रहरियों में कम्बल वितरण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी सदर अरुणकान्त सिंह, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, एसएसबी के अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहें।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *