पिरामल फाउण्डेशन के साथ पत्रकारों का हुआ आपसी वार्तालाप, मिलकर करेंगे काम
विश्व सेवा संघ न्यूज टीम
सिद्धार्थ नगर – पिरामल फाउंडेशन और स्थानीय पत्रकार बन्धुओं के साथ आपसी वार्तालाप हेतु विकास भवन सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पिरामल फाउण्डेशन की राज्य स्तरीय टीम ने भी प्रतिभाग किया, वहीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे सिद्धार्थनगर प्रेसक्लब के अध्यक्ष सन्तोष श्रीवास्तव ने पत्रकारिता जगत के चुनौतियों एवं समस्याओं पर प्रकाश डाला तथा पत्रकार हितों पर आपसी वार्तालाप भी हुआ वहीं पिरामल फाउण्डेशन के सीनियर प्रोग्राम डायरेक्टर संजय सिंह ने सम्भावित समाधान और सल्युसन जर्नलिजम के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा करते हुए पत्रकार हितों को ध्यान में रख कर एक आनलाइन सर्वे किया जो पत्रकारों के आवश्यकता के सम्बन्ध में था, श्री सिंह ने बताया की उत्तर प्रदेश के सभी आठों आकाँक्षी जनपद में इस प्रकार से बैठक कर आगे की रणनीति तैयार की जायेगी। प्रेस क्लब के जिला महामन्त्री राजेश शर्मा, पत्रकार एकता संघ के जिला अध्यक्ष सुनील केसी, मंत्री मनोज एवं अभय व सरताज आलम ने भी पत्रकार के हितों के लिए अपने सुझाव दिये तो वहीं उपस्थित सभी पत्रकार साथियों ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किये, सीनियर प्रोग्राम मैनेजर सन्तोष सिंह ने कहा की हम सभी मिलकर आपसी समनव्य से कार्य करने का प्रयास करेंगे। इस दौरान जनपद के तीस पत्रकार साथियों सहित पिरामल फाउण्डेशन से अमृत आनन्द, सत्येन्द्र सिंह, योगेंद्र मोहन, शिवम् कुमार एवं राखी कुमारी आदि लोग उपस्थित रहें।
