जिलाधिकारी के आदेशानुसार तहसीलदार शोहरतगढ़ ने किया प्रार्थमिक विद्यालय बगुलहवा का निरीक्षण
विश्व सेवा संघ संवाददाता
शरदेन्दु त्रिपाठी
शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बगुलहवा में विद्यालय से सटे आबादी की जमीन पर ग्रामीण बिस्मिल्लाह द्वारा अबैध कब्जा करके विद्यालय भवन को अतिक्रमण के चपेट में ले लिया था जिसका शिकायत ग्रामीण इबरार आदि द्वारा तहसील प्रशासन से लेकर जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर से विद्यालय अतिक्रमण मुक्त करने के लिए दिया एवम् इसकी सूचना समाजसेवी/ जिला संवाददाता विश्व सेवा संघ सिद्धार्थनगर योगेन्द्र जायसवाल को भी दिया गया था जिसमें समाजसेवी योगेन्द्र जायसवाल ने तहसील प्रशासन/ जिलाधिकारी/ माननीय मुख्यमंत्री महोदय से अबैध कब्जा खाली करवाकर विद्यालय को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए आग्रह किया था जिस संदर्भ में पहले राजस्व निरीक्षक/ हल्का लेखपाल पहले भी मौके पर जाकर जाँच करके माननीय प्रधानमंत्री जी के साइन बोर्ड से कुछ ईंट हटवा चुके हैं परन्तु आज जिलाधिकारी के निर्देश पर अजय कुमार मौर्य तहसीलदार शोहरतगढ़ अपने टीम के साथ विद्यालय पहुँचकर स्थलीय निरीक्षण किया इस संदर्भ में तहसीलदार शोहरतगढ़ का कहना है कि मौके पर गया था अबैध कब्जा से विद्यालय अतिक्रमण के चपेट में है कब्जा धारक को स्वयं अतिक्रमण हटवाने का निर्देश दिया हूँ यदि दो दिन में अबैध कब्जा धारक द्वारा स्वयं कब्जा नहीं हटाया जाता है तो विभागीय कार्यवाही करते हुए अबैध कब्जा हटवाया जायेगा।
