ग्राम पंचायत ढेकहरी बुजुर्ग व ढेकहरी खुर्द में लगा चौपाल, गाँव की समस्या गाँव में समाधान —
ढेकहरी बुजुर्ग के प्राथमिक विद्यालय कैम्पस में व ढेकहरी खुर्द में पंचायत भवन पर कार्यक्रम हुआ सम्पन्न —
विश्व सेवा संघ संवाददाता
अर्जुन यादव
बढ़नी – विकास खण्ड बढ़नी क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत ढेकहरी खुर्द में शुक्रवार को “गाँव की समस्या गाँव में समाधान” करने हेतु ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत सचिव अनूप रावत ने करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

चौपाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से अटल पेंशन योजना,राशनकार्ड, वृद्धावस्था, विधवा पेंशन व दिव्यांग पेंशन, आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास योजना, मनरेगा योजना, किसान सम्मान निधि, व्यक्तिगत शौचालय व युवाओं को रोजगार से जोड़ने आदि विविध योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इस दौरान आयुष्मान कार्ड व परिवार कार्ड बनाये जाने पर जोर देते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही गरीब कल्याण व अन्य लाभकारी योजनाओं के बारें में जानकारी देते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया गया है।
इस दौरान ग्राम पंचायत चौपाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंचायत सचिव अनूप रावत, रोजगार सेवक अरुण कुमार , अंबुज श्रीवास्तव, लवकुश पांडेय, पंचायत सहायक, आशा , आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सफाई कर्मी सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।


वहीं ग्राम पंचायत ढेकहरी बुजुर्ग चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता जेई संतोष कुमार ने करते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जहां काफी संख्या में ग्रामीण जुटे रहे। उक्त अवसर पर ग्राम प्रधान कमलेश कुमार उर्फ रिंकू चौधरी, रोजगार सेवक यशोदानंद वर्मा, पंचायत सहायक रिजवान , कोटेदार, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सफाई कर्मी सहित आलोक चौबे, अमन चौधरी, संजय जोरिया, मनिक राम, विनोद, राजू आदि तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *