IMG 20241208 WA0024 scaled

इन्फ्रास्ट्रक्चर कोचिंग डीपो बढ़नी का हुआ शुभारंभ

करीब 15 करोड़ की लागत से अमृत भारत स्टेशन बढ़नी का हो रहा सुंदरीकरण व उन्नयन

विश्व सेवा संघ संवाददाता

अर्जुन यादव

बढ़नी। गोरखपुर गोंडा लूप लाइन प्रखंड के भारत नेपाल सीमावर्ती महवपूर्ण स्टेशन बढ़नी में सांसद जगदंबिका पाल के पहल पर बने वशिंग पिट का बहु प्रतीक्षित लोकार्पण 8 दिसंबर दिन रविवार को केंद्रीय रेल राज्य एवम खाद्य प्रसंस्करण मंत्री रवनीत सिंह के द्वारा किया गया है।मिली जानकारी अनुसार करीब 15 करोड़ की लागत से नेपाल सीमावर्ती अमृत भारत स्टेशन बढ़नी के विकास कार्य परियोजना एवम यात्री सुविधाओं पर खर्च किया जाना है। उत्तर प्रदेश में बढ़ता रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर कोचिंग डीपो बढ़नी का लोकार्पण रवनीत सिंह रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री भारत सरकार के कर कमलों द्वारा रविवार को जगदंबिका पाल सांसद लोकसभा डुमरियागंज एवं बृजलाल सांसद राज्यसभा के उपस्थिति में किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *