तुविश्व सेवा संघ, संवाददाता
लसियापुर। शोहरतगढ़ के विधायक विनय वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि विधायक निधि से विधानसभा क्षेत्र के 10 गांवों में ओपन जिम बनवाने के लिए 225.42 लाख रुपये अवमुक्त कर दिए हैं। इन गांवों में ओपेन जिम बनने से सभी वर्गों के ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा। विधायक ने बताया कि एक ओपन स्काई जिम व पार्क के अंदर दैनिक एक्सरसाइज के लिए 4 जिम उपकरण, बच्चों के लिए 4 झूला, बैठने के लिए 4 बेंच, रोशनी के लिए 4 सोलर लाइट एवं चहारदीवारी के पास छोटे पौधों का रोपण कराकर सुंदरीकरण कराया जाएगा।
