IMG 20241130 WA0051

आज तीसरे दिन भी जारी रहा लेखपालों का धरना

विश्व सेवा संघ संवाददाता
शरदेंदु त्रिपाठी

शोहरतगढ़ ।जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर के निर्देश पर विगत दिनों अनियमितता के आरोप में निलंबित किये गये लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता की बहाली सहित 9 सूत्रीय मांगों को लेकर तीसरे दिन शनिवार को भी तहसील मुख्यालय शोहरतगढ़ पर लेखपाल संघ शोहरतगढ़ ईकाई का अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। शोहरतगढ़ तहसील अध्यक्ष आशीष संगम ने धरना को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रशासन लेखपालों का उत्पीड़न कर रहा है। झूठे व बेबुनियाद के आधार पर लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है। इससे क्षुब्ध होकर जिला ईकाई के निर्देश पर सभी लेखपाल साथी तहसील मुख्यालयों पर बहाली के लिए अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गये हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता को बहाल नहीं किया जाता है, तब तक कार्य का बहिष्कार कर धरना जारी रहेगा। कार्यवाही का डर दिखाकर लेखपालों की आवाज को दबाया जा रहा है। इन सब बातों को लेकर लेखपालों में आक्रोश है। 9 सूत्रीय मांगों पर पुनर्विचार कर निलंबन की कार्यवाही वापस नहीं लिया गया है तो आन्दोलन और तेज हो जायेगा।
इस दौरान तहसील अध्यक्ष आशीष संगम, तहसील मंत्री नरेन्द्र कुमार चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार गुप्ता, रजनीश कुमार विश्वकर्मा, प्रशान्त बाबू,रमेश जायसवाल, सुनील सिंह,संध्या पाण्डेय,पिन्टू पासवान, उमेश चन्द्र गौतम, विवेक पाण्डेय, पूजा, सुरेन्द्र कुमार भारती, रवि प्रकाश, मुस्ताक खान, ओम प्रकाश,अनिरुद्ध चौधरी,जिज्ञासा पाण्डेय,आयुषी यादव, राम भरत प्रसाद, मोहित सिंह, शिल्पी गुप्ता, सुरेंद्र कुमार भारती, प्रवीण यादव, विमल किशोर, रेनू चौहान,धर्मेन्द्र कुमार यादव,प्रदीप शुक्ला, अशोक कुमार गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *