IMG 20241129 WA0082

लेखपाल संघ का धरना दूसरे दिन भी जारी
विश्व सेवा संघ
संवाददाता

शरदेंदु त्रिपाठी

शोहरतगढ़ जिलाधिकारी के निर्देश पर विगत दिनों अनियमितता के आरोप में निलंबित किए गये लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष की बहाली को लेकर दूसरे दिन भी शुक्रवार को तहसील मुख्यालय शोहरतगढ़ पर लेखपाल संघ शोहरतगढ़ ईकाई ने अनिश्चितकालीन धरना दिया।तहसील अध्यक्ष शोहरतगढ़ आशीष संगम ने धरना को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशासन लेखपालों का उत्पीड़न कर रही है।झूठे व बेवुनियाद के आधार पर लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है इससे क्षुब्ध होकर जिला ईकाई के निर्देश पर सभी तहसील मुख्यालयों पर बहाली के लिए अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गये हैं। और उन्होंने कहा कि जब तक जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता को बहाल नहीं किया जाता है तबतक कार्य का बहिष्कार कर धरना रहेगा जारी। लेखपालों में आक्रोश है।इन सभी मामलों पर पुनर्विचार कर निलंबन वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन और तेज हो जाएगा।इस दौरान शोहरतगढ़ तहसील अध्यक्ष आशीष संगम, तहसील मंत्री नरेंद्र कुमार चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार गुप्ता, रजनीश कुमार विश्वकर्मा , प्रशांत, रमेश जायसवाल, संध्या पांडेय, पिंटू पासवान, उमेश चंद्र गौतम, विवेक पांडेय, पूजा, सुरेंद्र कुमार भारती,रवि प्रकाश,मुस्ताक खान,ओम प्रकाश, सुनील सिंह, अनिरुद्ध कुमार, जिज्ञासा पाण्डेय, आयुर्षा यादव, राम भरत प्रसाद, मोहित सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *