IMG 20241123 WA0061

किशन रौनियार ने यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा में हासिल की ऑल इंडिया 25वीं रैंक

विश्व सेवा संघ न्यूज टीम

बढ़नी- सिद्धार्थ नगर जनपद अंतर्गत बढ़नी क्षेत्र के रहने वाले किशन कुमार रौनियार ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (IES) 2024 में ऑल इंडिया 25वीं रैंक प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है। किशन जो कि एक सामान्य परिवार से आते हैं ने कठिन परिश्रम और समर्पण से यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा अमर बाल विद्या मन्दिर से की और इंजीनियरिंग की पढ़ाई मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से पूरी की। किशन की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। उनके इस प्रेरणादायक सफर से युवा वर्ग को कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। किशन को उनके इस सफलता पर उग्रसेन सिंह, शम्भू नाथ गुप्ता, राजकुमार जायसवाल, पारस नाथ गुप्ता, करन जायसवाल, विष्णु रौनियार, मनोज कुमार रौनियार, पूर्व सभासद राजकुमार अग्रहरी, संजय जायसवाल, पूर्व सभासद मुड़िला माया देवी, लड्डू लाल सभासद निज़ाम अहमद, निसार अहमद, मनोज यादव, मोहम्मद अकबर ,एडवोकेट जगदंबा यादव, अखिलेश मद्धेशिया, सोनू वर्मा आदि लोगों ने बधाई दी है।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *