सभी ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव मिलकर गांवों में लोगों को जागरूक कर करें प्रेरित

विश्व सेवा संघ संवाददाता

बढ़नी- पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि पीएम सूर्य घर योजना के अन्तर्गत सोलर रूफटाप लगवाएं। इस योजना का प्रचार-प्रसार करने हेतु सभी विद्युत सब स्टेशनों पर बैनर/वाल पेन्टिंग कराने का निर्देश दिया। नगर पालिका/नगर पंचायतों के वाहनों पर पीएम सूर्य घर योजना के प्रचार-प्रसार का पेन्टिंग करायें। पम्पलेट, होर्डिंग्स, वाल पेन्टिंग कराने का भी निर्देश दिया गया। इस योजना के अन्तर्गत अनुदान भी दिया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित सचिव व ग्राम प्रधान को निर्देश देते हुए कहा कि पीएम सूर्यघर योजना के अन्तर्गत 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी। गांव के समृद्ध लोगों को प्रेरित कर सोलर लगवायें। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सभी लोगो से अपील करें कि अधिक से अधिक सोलर लाइट का प्रयोग करें। पीएम सूर्य घर योजना में अप्लाई करें। इस कार्य में सभी सचिव अपने पंचायत सहायक को इस कार्य में लगाकर लोगो को प्रेरित कर अधिक से अधिक सोलर लगवाने हेतु प्रोत्साहित करें तथा अवेदन की प्रक्रिया के बारें में जानकारी दें। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिया कि सचिव/ग्राम प्रधान का व्हाट्सएप ग्रुप बना लें। इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त समस्त डीडीओ गोपाल प्रसाद कुशवाहा, जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार, अधीक्षण अभियन्ता अजय कुमार, अधिशासी अभियन्ता विद्युत ज्ञान प्रकाश, परियोजना अधिकारी नेडा राजेश कुमार, अमन त्रिपाठी, अब्दुल खालिक, रमाकान्त उपाध्याय, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान व अन्य संबधित अधिकारी, वेन्डर आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *