विश्व सेवा संघ संवाददाता

बढ़नी- विकास खण्ड बढ़नी के ग्राम पंचायत जियभारी के खेल मैदान में बतौर मुख्य अतिथि चेयरमैन सुनील अग्रहरि ने बाल दिवस के अवसर पर गुरुवार को पुरस्कार वितरण किया। इस दौरान खेलकूद में बालक वर्ग में 678 के बच्चे शामिल हुए। आपको बता दें कि बालक वर्ग के दौड़ खेल में प्रिन्स पाण्डेय प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान पर आलोक कुमार व तृतीय स्थान उमाशंकर पर रहें। दौड़ खेल में प्रिन्स पाण्डेय प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान पर आलोक कुमार व तृतीय स्थान पर उमाशंकर रहें बालिका वर्ग में आरती प्रथम स्थान, सत्या द्वितीय व विवाह चौधरी तृतीय रहीं ,कुर्सी दौड़ में कक्षा 05 की अन्तिम साहू ने जीती । प्राइमरी स्कूल के कक्षा 03, 04 व 05 नीरज प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान अमित व तृतीय स्थान पर विपिन रहें। वहीं बालिका वर्ग में आरती प्रथम स्थान, सत्या द्वितीय व विवाह चौधरी तृतीय रहीं। कुर्सी दौड़ में कक्षा 05 की अन्तिम साहू ने जीतीं। कक्षा 04 में कुर्सी दौड़ में गणेश साहनी, यू0के0जी0 में सेजल व विंध्यवासिनी और कक्षा 04 में काजल, सोनम यादव, कक्षा 06 में मनीषा गौड़ व निशा प्रजापति और कक्षा 05 में अन्तिम साहू द्वारा कबड्डी में टीम ‘ए’ में खेला गया। जिसमें टीम ‘ए’ 23 अंक और टीम ‘बी’ 24 अंक पाकर विजेता हासिल किये। विजेता टीम के कप्तान आलोक पाण्डेय व उप विजेता टीम का कप्तान वीरेन्द्र यादव पुरस्कार दिया गया। वहीं खो-खो, ऊंची कूद, लम्बी कूद, रेसिंग और विभिन्न प्रकार के खेलों का भी आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय कुमार अग्रहरी, विद्यालय के शिक्षक सुरेन्द्र चौधरी, जयप्रकाश सिंह, आलोक कुमार, दशरथ यादव, पंकज विश्वकर्मा, संजय अग्रहरी, रिजवान, नीलम चौधरी, महिमा शुक्ला, निशा चौधरी, प्रियांशी अग्रहरि, प्रिया आदि लोग उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *