IMG 20241112 WA0107


आवश्यकतानुसार समय पर खाद बीज नहीं मिलने से बुवाई हो रही प्रभावित – हदीस भारतीय किसान यूनियन ब्लाक अध्यक्ष बढ़नी

विश्व सेवा संघ संवाददाता
बढ़नी- रबी की बुवाई शुरू हो चुकी है। इस समय किसानों को सरसों, मटर, मसूर, गेहूं चना आदि बीज के साथ ही डीएपी व यूरिया जैसे उर्वरक की सख्त जरूरत है। लेकिन समय पर आवश्यकता नुसार खाद बीज नही मिलने से बढ़नी- क्षेत्र के किसान दर दर भटकने को मजबूर हो गये है। क्षेत्रीय किसानों का कहना है कि हम लोगों को जैसे ही पता चलता है कि उक्त सहकारी समिति या राजकीय कृषि बीज गोदाम पर खाद बीज वितरण के लिए आया है। तो हम लोग समय से ही पहुंच जाते हैं। लेकिन भीड़ इतना अधिक होती है कि घंटों लाइन में लगने के बावजूद भी जरुरत भर की खाद बीज मिलना मुश्किल हो जाता है। कभी थोड़ा बहुत मिल जाता है तो कभी खाली हाथ ही वापस लौटना पड़ता है।
बताते चलें विकास खंड बढ़नी ब्लॉक मुख्यालय पर स्थित राजकीय कृषि बीज भण्डार केंद्र पर मंगलवार को गेहूं की बीज के लिए ब्लाक क्षेत्र के सैंकड़ों किसानों की भीड़ जुटी रही। लोग गेहूं बीज के लिए घंटों लाइन में लगे रहे। जिसमें से कुछ लोगों को नाम मात्र का बीज ही मिल पाया। तो कुछ लोगों को खाली हाथ ही वापस लौटना पड़ गया था।

  • वहीं भारतीय किसान यूनियन ब्लाक अध्यक्ष हदीस ने बताया कि जिस किसान को चार बोरी गेहूं बीज की आवश्यकता है। उस किसान को जिम्मेदारों द्वारा मात्र एक बोरी देकर ही कोरम पूरा किया जा रहा है। जिससे बढ़नी क्षेत्र के किसानों को जरुरत भर की खाद बीज नही मिलने से बुवाई प्रभावित हो रही है और खाद बीज के लिए घंटों लाइन में लगने के बावजूद भी कुछ लोगों को खाली हाथ वापस लौटना पड़ जाता है। जिससे क्षेत्र के किसानों में शासन प्रशासन के रवैए को लेकर भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों को मजबूरन बाजार से मंहगे दामों पर खाद बीज खरीदना पड़ रहा है। जिसमें नकली खाद व घटिया क्वालिटी के बीज होने का भी डर बना रहता है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि स्थानीय लोगों से आधार कार्ड, खतौनी आदि मांगा जाता है, लेकिन नेपाल ले जाने वाले तस्करों को किस आधार पर खाद बीज दिया जाता है। यह अपाने आप में एक बड़ा सवाल बन चुका है।
  • क्षेत्रीय किसान जयप्रकाश, कृष्ण मोहन, राजू, शैले यादव, दरसा देवी, आरती, सुदामा, हरीराम, आदि लोगों ने जल्द से जल्द खाद बीज किसानों को उपलब्ध कराये जाने की मांग की है।
  • उक्त संबंध में कृषि सहायक विकास अधिकारी मुकेश गहलोत का कहना है कि ऊपर से जितनी गेहूं की बीज आई थी, किसानों को वितरण किया गया है। किसानों का नाम नंबर नोट किया जा रहा है। जल्द ही और बीज आने पर लोगो को दिया जायेगा।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *