IMG 20241108 WA0045

ग्राम पंचायत लोहटी व भावपुर उर्फ गुलरी में लगा चौपाल, गाँव की समस्या गाँव में समाधान —
लोहटी पंचायत भवन पर सचिव उदय प्रताप गौतम व भावपुर उर्फ गुलरी के सरकारी विद्यालय पर सचिव अवधेश कुमार के अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ सम्पन्न —
बढ़नी – विकास खण्ड बढ़नी क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत लोहटी व भावपुर उर्फ गुलरी में शुक्रवार को “गाँव की समस्या गाँव में समाधान” करने हेतु ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत लोहटी में कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत सचिव उदय प्रताप ने करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
चौपाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से अटल पेंशन योजना,राशनकार्ड, वृद्धावस्था, विधवा पेंशन व दिव्यांग पेंशन, आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास योजना, मनरेगा योजना, किसान सम्मान निधि, व्यक्तिगत शौचालय विविध योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इस दौरान आयुष्मान कार्ड बनाये जाने पर जोर देते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही गरीब कल्याण व अन्य लाभकारी योजनाओं के बारें में जानकारी देते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया गया है।
इस दौरान ग्राम पंचायत लोहटी में चौपाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंचायत सचिव उदय प्रताप गौतम, ग्राम प्रधान रामछवीले, रोजगार सेवक शिवशंकर यादव, पंचायत सहायक कविता पासवान, सफाई कर्मी शिव राम, विद्याशंकर, आंगनबाड़ी विद्दावती यादव, समूह अध्यक्ष पुष्पा देवी, आदि लोग उपस्थित रहे।
वहीं ग्राम पंचायत भावपुर उर्फ गुलरी चौपाल में काफी संख्या में ग्रामीण जुटे रहे, जिससे कुछ लोगों ने बैठने की अव्यवस्था को लेकर नाराजगी जाहिर की। उक्त अवसर पर पंचायत सचिव अवधेश कुमार यादव , महिला ग्राम प्रधान सुनरपाती, प्रधान प्रतिनिधि महेश कुमार यादव, रोजगार सेवक आशा राम शर्मा आदि तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *