IMG 20241107 WA00861

छठव्रती महिलाओं ने सूर्य को अर्घ्य देकर विधि विधान से की पूजा अर्चना –
नगर पंचायत बढ़नी पोखरे पर छठ पर्व त्योहार धूमधाम से मनाया गया –
पोखरे की घाट पर सुरक्षा के किये गये कड़े इंतजाम, प्रशासन के लोग रहे मुस्तैद –
विश्व सेवा संघ संवाददाता
अर्जुन यादव
बढ़नी- भगवान सूर्य की आराधना के महापर्व छठ के तीसरे दिन निर्जला व्रतधारी महिलाओं ने डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर विधि विधान से उनकी पूजा आराधना की।
गुरुवार को सूर्य उपासना के महापर्व छठ के अवसर पर बढ़नी कस्बे के वार्ड नंबर एक अंबेडकर नगर मुड़िला पोखरे के जलाशय में खड़े होकर भारी संख्या में निर्जला व्रतधारी महिलाओं ने डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर अपने पुत्र के दीर्घायु होने की कामना की। सामाजिक समरसता का प्रतीक यह आलौकिक अनुष्ठान मनुष्य को प्रकृति से जोड़ता है। प्रकृति के संरक्षण संवर्धन के पर्व पर छठी मैया से लोग विश्व कल्याण की प्रार्थना करते है। चार दिवसीय सूर्य उपासना का महापर्व छठ नहाय खाय के साथ आरम्भ हुए इस पर्व में 36 घंटे महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। व्रती संतान की प्राप्ति, सुख-समृद्धि, संतान के दीघार्यु और आरोग्य की कामना के लिए साक्षात सूर्य देव और छठी मैया की आराधना करती हैं। बताया जाता है कि सुबह के समय उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाएं प्रसाद वितरण करती हैं।
नगर पंचायत बढ़नी चेयरमैन सुनील अग्रहरि ने सभी लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के सभी इंतजाम नगर पंचायत द्वारा किया गया है ताकि लोगों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न होने पाये।
इस दौरान नायब तहसीलदार महबूब अंसारी, अधिशासी अधिकारी अजय कुमार, चेयरमैन सुनील कुमार अग्रहरि, लेखपाल रजनीश कुमार,थानाध्यक्ष ढेबरुआ संतोष कुमार सिंह, चौकी प्रभारी बढ़नी अनूप कुमार मिश्र, सहित महिला कांस्टेबल भी सुरक्षा व्यवस्था में नजर आ रही थी। स्थानीय पुलिस प्रशासन अपने अधिनस्थों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चाक चौबंद दिखाई पड़े।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *