विश्व सेवा संघ, संवाददाता आदिल अली

लखीमपुर खीरी के रमियाबेहड़ में शनिवार को भारत गैस एजेंसी पर एलपीजी सिलिंडर के लिए उपभोक्ताओं की सुबह सात बजे से ही लंबी लाइन लग गई। उपभोक्ताओं के मुताबिक क्षेत्र में गैस सिलिंडर की कालाबाजारी का खेल चल रहा है। 2000 से 2500 रुपये तक की कीमत में चोरी छुपे सिलिंडर को ब्लैक में बेचा जा रहा है। सिलिंडर न मिलने के कारण आम उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं।

उपभोक्ता घरों में प्रयोग के लिए एक-एक सिलिंडर के लिए इधर-उधर दौड़ भाग कर रहे हैं। आरोप है कि रमियाबेहड़, ढखेरवा, पढ़ुआ, अभयपुर, तेलियार, कफारा समेत अन्य क्षेत्रों में होटलों पर धड़ल्ले से घरेलू गैस सिलिंडर का उपयोग किया जा रही है। जिस पर जिम्मेदार आंख बंद कर मौन है। भारत गैस एजेंसी के मैनेजर अमित अवस्थी के मुताबिक कंपनी के जो दिशा निर्देश हैं, उसी हिसाब से सिलिंडर का वितरण किया जा रहा है। उधर, जिले के पेट्रोल पंपों पर भी लाइन लग रही है।

By Reporter

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *