विश्व सेवा संघ संवाददाता
बढ़नी – नगर पंचायत बढ़नी के रविवार की सुबह दस बजे वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने बढ़नी डॉक बंगले में पहुंचकर दीपावली मिलन समारोह किया। इस अवसर पर बढ़नी नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरी, ध्रुव चतुर्वेदी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उन्होंने बढ़नी क्षेत्र के लगभग दो दर्जन पत्रकारों और समाजसेवियों का सम्मान किया, उन्हें ससम्मान उपहार भेंट किए और मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। श्याम जायसवाल ने कहा कि “राजनीति मेरे लिए सेवा का माध्यम है, जनता से सीधा जुड़ाव और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करना ही सच्ची राजनीति है।” उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का आईना हैं, इनका सम्मान हम सबका दायित्व है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के पत्रकारों को हर संभव सहयोग दिया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पत्रकार उदय कुमार श्रीवास्तव, सलमान हुसैन, डॉक्टर अब्दुल कद्दूस, परमात्मा उपाध्याय, नन्दलाल आजाद, पवन यादव, ओज़ैर खान, विन्ध्याचल शुक्ल, चन्दालाल, राजन उपाध्याय, संजय पाठक, अर्जुन यादव, जियाउल्हक सहित कई अन्य पत्रकारों एवं समाजसेवियों को मिठाई खिलाकर और उपहार भेंट कर सम्मानित किया। श्याम जायसवाल के सौम्य स्वभाव, सहज व्यवहार और जनसेवा के प्रति समर्पण की सभी ने सराहना की। उपस्थित लोगों ने उन्हें दीपावली की बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व से क्षेत्र में सकारात्मक माहौल और जनसंपर्क की नई मिसाल कायम हो रही है।