‎‎बढ़नी ब्लाक के जिम्मेदारों की मिली भगत से रोजगार सेवक सरिता चौधरी के आईडी पासवर्ड का हो रहा गलत इस्तेमाल,सोनू नाम का व्यक्ति चला रहा आईडी – सूत्र ‎‎

विश्व सेवा संघ संवाद सूत्र

बढ़नी- विकास खंड बढ़नी क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिसवा बुजुर्ग में मनरेगा कार्यों में गोलमाल किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। सूत्रों की मानें तो रोजगार सेवक सरिता चौधरी के आईडी पासवर्ड का कोई दूसरा व्यक्ति गलत इस्तेमाल कर रहा है। जिसके जरिए पिछले कुछ दिनों से सैकड़ों लोगों का फर्जी मास्टर रोल भरा जा रहा है। मिली जानकारी अनुसार मेन सड़क से बाबूराम के खेत तक चकमार्ग पटाई का कार्य चल रहा है। जहां पर कुछ महिला व नाबालिग लड़कियों को काम पर लगाकर कोरम पूरा किया जा रहा है। जबकि जितने लोगों का मास्टर रोल भरा जा रहा है,उन सभी लोगों का सुबह और शाम आनलाइन हाजिरी लगाये जाने का प्रावधान है। वहीं गांव निवासी पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि रोजगार सेवक सरिता चौधरी की शादी हो चुकी है। वह दूसरे जगह रहती हैं और उनके जगह पर सोनू नाम का व्यक्ति उनके आईडी से फर्जी हाजिरी लगाकर भ्रष्टाचार कर रहा है।जिसकी जांच की मांग की गई है।‎ पंकज श्रीवास्तव का कहना है कि उक्त ग्राम पंचायत में जिम्मेदारों की मिली भगत से मनरेगा कार्यों में बड़ा गोलमाल किया जा रहा है। अगर मामले का सही तरीके से निश्पचछ जांच हो जाये तो कई तरह के मामले खुल कर सामने आ जायेगा।‎उक्त संबंध में एपीओ शाहिद सिराज व डीसी मनरेगा संजय शर्मा का कहना है कि अगर रोजगार सेवक की आईडी का गलत इस्तेमाल हो रहा है तो मामले की जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जायेगी।‎‎

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *