IMG 20241122 WA0071

शोहरतगढ़़ थाना क्षेत्र चोरों के लिए बना सेफ जोन

विश्व सेवा संघ न्यूज टीम

थाना शोहरतगढ़़ में चोरी की वारदातें बढ़ गयीं हैं। आपको बता दें कि गुरुवार सुबह चोरों ने पल्सर बाइक को अपना निशाना बनाया। शोहरतगढ़़ थाने से महज 100 ही मीटर की दूरी पर चोरों ने पल्सर मोटरसाइकिल पर हाथ साफ कर दिया। बता दें कि पल्सर बाइक को चोरी करके ले जाते समय चोर का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया।शोहरतगढ़ थाने के पास रेलवे स्टेशन के पीछे चोरी की घटना हुई। आपको बता दें कि थाना क्षेत्र शोहरतगढ़़ अन्तर्गत दो माह के अन्दर करीब आधा दर्जन चोरी की घटनाएं हुई हैं और चोर पुलिस की पकड़ से कोसों दूर है। वहीं अभी तक कई चोरी का खुलासा नहीं हो पाया है।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *